लखनऊ की लगातार दूसरी जीत, कोलकाता को 3 विकेट से हराया; मुकुल चौधरी बने हीरो
By : hashtagu, Last Updated : April 9, 2026 | 11:37 pm
By : hashtagu, Last Updated : April 9, 2026 | 11:37 pm
कोलकाता: Lucknow Super Giants ने IPL-2026 में लगातार दूसरी जीत दर्ज करते हुए Kolkata Knight Riders को 3 विकेट से हरा दिया। ईडन गार्डन्स में खेले गए इस मुकाबले में मैच आखिरी ओवर तक रोमांचक बना रहा।
लखनऊ को अंतिम 18 गेंदों में 43 रन चाहिए थे और 7 विकेट गिर चुके थे। ऐसे में मुकुल चौधरी ने 27 गेंदों पर नाबाद 54 रन की शानदार पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई। उन्होंने छक्का लगाकर मैच बराबरी पर पहुंचाया और फिर बाई का एक रन लेकर टीम को जीत दिला दी। इस दौरान विकेटकीपर अंगकृष रघुवंशी का थ्रो नहीं लग सका।
टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरी लखनऊ के सामने कोलकाता ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 181 रन बनाए। जवाब में लखनऊ ने 182 रन का लक्ष्य 20 ओवर में 7 विकेट खोकर हासिल कर लिया।
लखनऊ की ओर से आयुष बडोनी ने भी अहम योगदान देते हुए अर्धशतक जड़ा, जिससे टीम को लक्ष्य तक पहुंचने में मदद मिली।
कोलकाता की प्लेइंग-11 में अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, कैमरन ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, सुनील नारायण, अनुकूल रॉय, नवदीप सैनी और कार्तिक त्यागी शामिल रहे, जबकि इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में वैभव अरोरा को इस्तेमाल किया गया।
लखनऊ की टीम में ऐडन मार्करम, मिचेल मार्श, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), निकोलस पूरन, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, एम सिद्धार्थ, आवेश खान, दिग्वेश राठी, प्रिंस यादव और मोहम्मद शमी शामिल रहे। इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर आयुष बडोनी को उतारा गया।
MUKUL CHOUDHARY. Remember the name ❤️💙🧿 pic.twitter.com/My83Ek1bZ7
— Lucknow Super Giants (@LucknowIPL) April 9, 2026