IPL में चेन्नई की दमदार वापसी: दिल्ली को 23 रन से हराया, सैमसन का तूफानी शतक
By : hashtagu, Last Updated : April 11, 2026 | 11:35 pm
By : hashtagu, Last Updated : April 11, 2026 | 11:35 pm
चेन्नई (तमिलनाडु): आईपीएल (IPL) में लगातार तीन हार के बाद Chennai Super Kings ने जोरदार वापसी करते हुए Delhi Capitals को 23 रन से हरा दिया। चेपॉक स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 2 विकेट पर 212 रन बनाए और दिल्ली के सामने 213 रन का लक्ष्य रखा।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की टीम 189 रन पर ऑलआउट हो गई। एक समय टीम 19 ओवर में 8 विकेट पर 185 रन बनाकर मुकाबले में बनी हुई थी, लेकिन अंत में लक्ष्य से पीछे रह गई।
चेन्नई की जीत में Sanju Samson ने शानदार शतकीय पारी खेली। उन्होंने 56 गेंदों पर 115 रन बनाए, जिसमें 15 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। वहीं आयुष म्हात्रे ने 59 रन बनाकर अहम योगदान दिया।
दिल्ली की ओर से Tristan Stubbs ने 60 रन की पारी खेली, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। उनके अलावा पाथुम निसांका ने 41 और केएल राहुल ने 18 रन बनाए।
गेंदबाजी में Jamie Overton ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट लिए। उन्होंने आकिब नबी, डेविड मिलर, समीर रिजवी और ट्रिस्टन स्टब्स को आउट किया। नूर अहमद ने भी अहम विकेट चटकाए।
दिल्ली के इम्पैक्ट प्लेयर आशुतोष शर्मा 19 रन बनाकर आउट हुए, जबकि कप्तान अक्षर पटेल केवल 1 रन ही बना सके। अंत में कुलदीप यादव और लुंगी एनगिडी क्रीज पर थे, लेकिन टीम लक्ष्य तक नहीं पहुंच सकी।
इस जीत के साथ चेन्नई ने टूर्नामेंट में मजबूत वापसी की है और टीम का आत्मविश्वास बढ़ा है।
Off the mark! 💛#WhistlePodu #CSKvDC pic.twitter.com/sBrO9qgu5e
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) April 11, 2026