सामंथा रूथ प्रभु ने प्रेग्नेंसी की पुष्टि की, मां बनने के लिए लेंगी ब्रेक, फैंस को दी बड़ी खुशखबरी
By : hashtagu, Last Updated : June 25, 2026 | 1:44 pm
हैदराबाद। अभिनेत्री सामंथा रूथ प्रभु (Samantha Prabhu) ने अपनी प्रेग्नेंसी (Pregnancy) की आधिकारिक पुष्टि कर दी है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी घोषणा की कि वह जल्द ही मैटरनिटी ब्रेक (Maternity Break) लेंगी। सामंथा और उनके पति फिल्ममेकर राज निदिमोरू अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाले हैं। पिछले कई हफ्तों से उनकी प्रेग्नेंसी को लेकर चल रही अटकलों पर अब खुद अभिनेत्री ने विराम लगा दिया है।
सामंथा ने यह घोषणा अपनी हालिया फिल्म “मां इंटी बंगाराम” की सफलता के जश्न के दौरान हैदराबाद में आयोजित कार्यक्रम में की। मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि अपनी मौजूदा पेशेवर जिम्मेदारियां पूरी करने के बाद वह कुछ समय के लिए काम से दूरी बनाएंगी और मैटरनिटी लीव पर जाएंगी। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि ब्रेक के बाद वह दोबारा फिल्मों में वापसी करेंगी।
अभिनेत्री की इस घोषणा के बाद उनके प्रशंसकों और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं देना शुरू कर दिया है। सामंथा की फिल्म “मां इंटी बंगाराम” भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है और इसी सफलता के बीच उनकी प्रेग्नेंसी की खबर ने फैंस की खुशी को और बढ़ा दिया है। रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म ने शुरुआती दिनों में दुनियाभर में बेहतरीन कमाई दर्ज की है।
सामंथा ने कार्यक्रम के दौरान कहा कि यह उनके जीवन का बेहद खास दौर है। एक तरफ उनकी फिल्म को दर्शकों का प्यार मिल रहा है तो दूसरी तरफ वह अपने निजी जीवन के नए अध्याय की शुरुआत करने जा रही हैं। उन्होंने अपने समर्थकों और प्रशंसकों का आभार भी जताया, जिन्होंने हर परिस्थिति में उनका साथ दिया।
गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से सामंथा की प्रेग्नेंसी को लेकर लगातार चर्चाएं चल रही थीं। अब अभिनेत्री ने खुद इस खुशखबरी की पुष्टि कर दी है और साफ कर दिया है कि वह मां बनने की तैयारी कर रही हैं। इसके साथ ही वह कुछ समय के लिए फिल्मों से दूरी बनाकर अपने परिवार और आने वाले बच्चे पर ध्यान देंगी।




