CG पुलिस प्रशासन में बड़ा उलटफेर, देखें, सूची
By : madhukar dubey, Last Updated : January 27, 2023 | 11:31 pm
छत्तीसगढ़। (Ministry of Home Affairs Chhattisgarh) गृह मंत्रालय छत्तीसगढ़ ने पुलिस प्रशासन (police administration) में बड़ा उलटफेर किया गया है। इसमें कुल 8 अधिकारियों को नीवन पदस्थापना दी गई है। बिलासपुर अधिक्षक पारूल माथुर को उपपुलिस महानिरीक्षक एसीबी मुख्यालय रायपुर स्थानांतरण किया गया है। वहीं अभिषेक मीणा पुलिस अधीक्षक रायगढ़ से पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव तैनात किया गया है।
सदानंद कुमार पुलिस अधीक्षक नारायणपुर से पुलिस अधीक्षक रायगढ़, संतोष कुमार सिंह पुलिस अधीक्षक कोरबा से पुलिस अधीक्षक बिलासपुर भेजा गया है। उदय किरण गौरेेले पेंड्रा मारवाही से पुलिस अधीक्षक कोरबा में तैनाती दी गई है। पुष्कर शर्मा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नारायणपुर बनाया गया है। योगेश कुमार पटेल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा से गौरेला पेंड्रा मारवाही और प्रफल्ल ठाकुर पुलिस अधीक्षक से राजनांदगांव से पुलिस अधीक्षक मुख्यमंत्री सुरक्षा की जिम्मेदारी दी गई है।
राज्य शासन द्वारा भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों के नवीन पदस्थापना आदेश जारी।#IPSTransfers pic.twitter.com/UH7WkuhZXM
— CMO Chhattisgarh (@ChhattisgarhCMO) January 27, 2023
देखें, सूची





