छत्तीसगढ़-गढ़चिरौली की सीमा पर मुठभेड़ में 12 नक्सली ढेर! डिप्टी CM विजय शर्मा का आया बड़ा बयान

By : hashtagu, Last Updated : July 18, 2024 | 5:02 pm

रायपुर। गढ़चिरौली पुलिस ने कल सुबह करीब 10 बजे ऑपरेशन शुरू किया था। इसमें पुलिस उपाधीक्षक (संचालन) के नेतृत्व में सात सी60 कमांडो टीमों को तैनात किया गया। इलाके में 12-15 नक्सलियों की मौजूदगी की पुख्ता जानकारी मिलने के बाद ऑपरेशन ने वांडोली गांव के पास छत्तीसगढ़ सीमा को निशाना बनाया। टकराव दोपहर में शुरू हुआ और भारी गोलीबारी हुई जो देर शाम तक करीब छह घंटे से अधिक समय तक रुक-रुक कर चलती रही।

इधर, छत्तीसगढ़ के  डिप्टी सीएम विजय शर्मा (Deputy CM Vijay Sharma) ने कहा कि गढ़चिरौली में 12 नक्सली मारे (12 Naxalites killed in Gadchiroli) गए हैं। इसमें हमारे राज्य के कोई जवान शहीद नहीं हुए हैं। दूसरी घटना जो बीजापुर सुकमा में हुई है, उसमें दो जवान शहीद हुए हैं। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री अमित शाह का संकल्प है कि नक्सली हिंसा को खत्म करना है, जिस पर आगे बढ़ रहे हैं।

  • अभियान में कम से कम 12 नक्सली मारे गए। इस दौरान दो सुरक्षा कर्मी भी घायल हुए हैं। गढ़चिरौली के पुलिस अधीक्षक नीलोत्पल ने बताया कि दोपहर सी60 कमांडो और नक्सलियों के बीच वंडोली गांव में भारी गोलीबारी हुई। मुठभेड़ करीब छह घंटे तक चली जिसमें बड़ी सफलता मिली। नक्सलियों से कई हथियार बरामद हुए हैं।

मुठभेड़ स्थल से पुलिस ने 12 नक्सलियों के शव बरामद किए हैं। इसके अलावा तीन एके47, दो इंसास राइफल सहित सात स्वचालित हथियार, कार्बाइन और एसएलआर जब्त किए गए हैं। मारे गए नक्सलियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। घायलों में सी 60 का एक उप निरीक्षक और एक जवान शामिल है। वे खतरे से बाहर हैं, उन्हें घटनास्थल से निकाल कर नागपुर भेज दिया गया है।

https://x.com/i/status/1813856610168840457

https://x.com/i/status/1813856610168840457

यह भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ को अयोध्या तक मिलेगी सीधी कनेक्टिविटी, नए राष्ट्रीय राजमार्ग का प्रस्ताव! CM विष्णुदेव साय का प्रयास लाया रंग…VIDEO