नक्सलियों की ‘मुठभेड़’ में DRG के 3 जवान शहीद

सुकमा जिले (Sukma district) में नक्सलियों और जवानों के बीच मुठभेड़ चल रही है।

  • Written By:
  • Updated On - February 25, 2023 / 11:40 AM IST

छत्तीसगढ़। सुकमा जिले (Sukma district) में नक्सलियों और जवानों के बीच मुठभेड़ चल रही है। जहां 3 जवानों के शहीद होने की (Three DRG personnel martryed) सूचना मिल रही है। डीआरजी के एएसआई रामूराम नाग, असिस्टेंट कांस्टेबल कुंजम जोगा, सैनिक वंजम भीमा शहीद हाे गए हैं।

विभागीय सूत्रों के मुताबिक जवान सुबह साढ़े 8 बजे दंतेवाड़ा और सुकमा से निकले थे। उन्हें सूचना मिली थी कि नक्सली वहां कैंप कर रहे हैं। इसकी सर्चिंग के लिए निकले। इस अभियान के दौरान जवानों की टीम सुबह 9 बजे जगरमुंड व कंदेड़ के मध्य नक्सलियों ने हमला बोल दिया।

कुंदेड़ के पास नक्सिलयों ने एंबुस लगा रखा था। जिसमें जवान चारो ओर से फंस गए। इसके बाद उनके बीच गोलीबारी शुरू हो गई। इसमें तीन जवान शहीद हो गए। इसके अलावा 2 जवानों के घायल होने की भी सूचना है।