मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का 61वां जन्मदिन: गृहनिवास में सत्यनारायण कथा, पीएम मोदी और अन्य नेताओं की शुभकामनाएं

उन्होंने लिखा कि सीएम साय राज्य के विकास के लिए निरंतर प्रयासरत हैं और उनकी मेहनत राज्य की जनता के लाभ में बदल रही है।

  • Written By:
  • Publish Date - February 21, 2025 / 03:55 PM IST

जशपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (Vishnu Deo Sai) आज अपना 61वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर उनके गृहनिवास श्रीराम सदन में सत्यनारायण कथा का आयोजन किया गया। पूजा से पहले, सीएम साय ने अपनी मां जसमनी देवी से आशीर्वाद लिया। इसके बाद, वह सत्यनारायण कथा में शामिल हुए और पूजा के बाद आमजनों से भी मुलाकात करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीएम साय को ट्वीट कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा कि सीएम साय राज्य के विकास के लिए निरंतर प्रयासरत हैं और उनकी मेहनत राज्य की जनता के लाभ में बदल रही है।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह समेत अन्य प्रमुख नेताओं ने भी सोशल मीडिया के जरिए सीएम साय को जन्मदिन की बधाई दी। इस बीच, सीएम साय शाम 4 बजे रायपुर के लिए हेलीकॉप्टर से रवाना होंगे और बाद में जशपुर में अपने परिवार और क्षेत्रवासियों के साथ अपना जन्मदिन मनाएंगे, जहां वे सत्यनारायण व्रत कथा का आयोजन करेंगे।