अजय चंद्रकार बोले, ये जो, कांग्रेसी हैं वो राक्षस हैं! बेचारे आदिवासी मंत्री…VIDEO

पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर (Ajay Chandrakar) ने आज पत्रकारों से बातचीत करते हुए कांग्रेस सरकार पर जहां निशाना साधा। इसके अलावा उन्होंने कहा...

  • Written By:
  • Updated On - May 31, 2023 / 02:07 PM IST

रायपुर (भोजेंद्र वर्मा)। पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर (Ajay Chandrakar) ने आज पत्रकारों से बातचीत करते हुए कांग्रेस सरकार पर जहां निशाना साधा। इसके अलावा उन्होंने कहा शराब घोटाले में बेचारे आदिवासी मंत्री कवासी लखमा का राजनीति लेनदेन में शोषण हुआ है। बाकी मंत्री ऐश कर रहे हैं। मंत्री अजय चंद्राकर यही नहीं राष्ट्रीय रामायण के दौरान अरण्यकांड पर चर्चा करते हुए कहा, कांग्रेसियों की उपमा राक्षस (Congressmen monster)से कर डाली। कहा, राष्ट्रीय रामायण महोत्सव पर उन्होंने कहा, देखिए, रामायण को बार-बार बोल रहे हैं कि अरण्यकांड पर आधारित होगा। आप लोगों ने मेरा भाषण सुना होगा।

विधानसभा में मैंने कहा था, अरण्यकांड के चार पंक्तियां लिख दें। तो अरण्यकांड में दो घटनाएं हैं, एक तो भगवान ने उसमें कही नवधा भक्ति कही छत्तीसगढ़ की भूमि में लेकिन मारीच सुबाहू, ित्रशरा, कवंध, विराट जैसे राक्षसों का भी वध हुआ। उसकी 14 हजार सेना भी मरी है, छत्तीसगढ़ की धरती में। ये जाे कांग्रेसी हैं, वो राक्षस हैं। ये अरण्यकांड पूरा पढ़े नहीं है, इसमें उनका वध सुनिश्चित है, इस चुनाव में। मैं जिन राक्षसों का नाम बताया. उसी राक्षसों के बराबर है।, उनकी पूरी 14 हजार सेना मारी जाएगी।

कहा-बेचारे आदिवासी मंत्री का राजनैतिक शोषण हुआ है

कहा कि कवासी लखमा के एक बयान पर पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने कहा कि क्या हो रहा है कि नहीं हो रहा, हमारे जनसंपर्क अभियान की चिंता मत करें।वो भगवान को धन्यवाद दे कि वे जेल नहीं गए। दूसरे लोग गए घोटालों में जेल। उनको घोटाला मालूम है कि नहीं 2 हजार करोड़ का। उसमें उसका शोषण हुआ है। मैं हमेशा कहता हूं कि एक आदिवासी मंत्री का उसके विभाग के अधिकारी-कर्मचारी और राजनैतिक व्यवस्था ने शोषण कर दिया। राजनैतिक लेनदेन के नाम पर।

कांग्रेस कोई भी उपक्रम कर ले, कोई फायदा नहीं

कहा, कांग्रेस के सम्मेलन करने से कोई भी उपक्रम करने से कोई फायदा नहीं है। जो कांग्रेस के लिए परफेक्शन बनना है, वह बन गया। दारू घोटाला करने वाली पार्टी है, अवैध शराब बेचने वाली पार्टी है। कोयला में लेवी लेनी वाली पार्टी है। आत्महत्या करके लोग मर रहे हैं। सड़कों में लोग मर रहे हैं। माफिया का राज है, यह परफेक्शन बन चुका है। कितनी भी सफाई दे, फर्क पड़ना नहीं है जनता को।

अरण्यकांड पर चर्चा करते हुए कहा, कांग्रेसियों की उपमा राक्षसों से से कर डाली

कहा-बेचारे आदिवासी मंत्री का राजनैतिक शोषण हुआ है

यह भी पढ़ें: राहुल गांधी देश की धरती को कलंकित करने के लिए विदेशी धरती का उपयोग करते हैं : प्रल्हाद जोशी