अरुण साव ‘दुष्कर्म’ के आरोपी ‘चंदेल’ के बचाव में उतरे!

BJP के प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव (Arun Saw) अब नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल (Narayan Chandel) के बेटे पर लगे दुष्कर्म के आरोपों के बचाव में आ गए हैं।

  • Written By:
  • Updated On - January 27, 2023 / 09:00 PM IST

छत्तीसगढ़। BJP के प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव (Arun Saw) अब नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल (Narayan Chandel) के बेटे पर लगे दुष्कर्म के आरोपों के बचाव में आ गए हैं। उनका कहना है चंदेल के बेटे को फंसाने के लिए साजिश रचने का भी आरोप लगया है। साथ ही कहा कि कथित महिला जांजगीर की रहने वाली है और रायपुर में FIR दर्ज कराया गया है। फिर भी भाजपा को कानून और न्यायालय पर पूरा भरोसा है।

छत्तीसगढ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता नारायण चंदेल के बेटे पर लगे रेप के आरोप के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस ने जहां इसे राजनीतिक मुद्दा बनाते हुए चंदेल और भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया और प्रदेश भर में पुतला दहन किया। वहीं, इस केस में भाजपा नेताओं का खुलकर बयान सामने नहीं आया था। लेकिन, अब भाजपा नेता भी दुष्कर्म के आरोपी पलाश चंदेल के पक्ष में आ गए हैं।

कहा-कानून पर हमको पूरा भरोसा

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव ने कहा कि कथित पीड़िता जांजगीर की रहने वाली है और उसने रायपुर में FIR दर्ज कराया है। इससे इस केस में कहीं न कहीं षडयंत्र का इशारा करता है। अभी मामला प्रारंभिक तौर पर है। सारी बातें धीरे-धीरे स्पष्ट हो जाएगी।

भाजपा ऐसे केस में कोताही नहीं बरतेगी

उन्होंने कहा कि भाजपा का इतिहास सबको मालूम है। हम इस तरह के मामलों में कोताही बरतने वाले नहीं है। सामान्यत: ऐसे मामलों में घटनास्थल जहां है, वहां FIR होता है। लेकिन, इस केस में घटना कहीं और है और FIR कहीं और की गई है।