अरुण साव बोले, राज्य में तालिबानी शासन! बृजमोहन भी भड़के

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव (BJP State President Arun Saw) ने कांग्रेस नेता के दबंगई के विडियो पर तंज कसा है। उन्होंने अपनी आलोचना में.

  • Written By:
  • Updated On - June 25, 2023 / 01:51 PM IST

छत्तीसगढ़। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव (BJP State President Arun Saw) ने कांग्रेस नेता के दबंगई के विडियो पर तंज कसा है। उन्होंने अपनी आलोचना में कांग्रेस की भूपेश सरकार को तालिबानी शासन (Taliban regime) बता डाला।

इसके साथ ही अपने ट्विटर पर लिखा, सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हुआ है, यूथ कांग्रेस का जिला अध्यक्ष शेरु असलम जिस प्रकार से एक भोले-भाले किसान उमेश साहू को धमका रहा है, उठाने की धमकी दे रहा है, ये बताता है कि किस प्रकार प्रदेश में तालिबानी शासन चला रहा है। वैसे इस घटना के बाद से बीजेपी ने कांग्रेस सरकार को घेरना शुरू कर दिया है।

यह भी पढ़ें : केंद्रीय मंत्री ‘गिरिराज’ के धर्मांतरण बयान पर ‘लखमा’ का चैलेंज!