‘अरुण साव’ गरजे, बोले, भुनेश्वर के ‘हत्यारों’ को गिरफ्तार कर फांसी दो!, देखे VIDEO

बिरनपुर में भुनेश्वर साहू की निर्मम हत्या होने के बाद BJP इस मुद्दे को लेकर आंदोलित है। इसी कड़ी में आज बालोद जिले में तहसील साहू संघ द्वारा भुनेश्वर साहू

  • Written By:
  • Updated On - April 15, 2023 / 07:49 PM IST

छत्तीसगढ़। बिरनपुर में भुनेश्वर साहू की निर्मम हत्या होने के बाद BJP इस मुद्दे को लेकर आंदोलित है। इसी कड़ी में आज बालोद जिले में तहसील साहू संघ द्वारा भुनेश्वर साहू (Bhuneshwar Shahu) के श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया था। जहां साहू समाज के हजारों लोग जुटे। जहां भुनेश्वर साहू की हत्या का विरोध सभी ने जताया। इस दौरान बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने सभा को संबोधित किया।

उन्होंने साहू समाज के सपूत स्वर्गीय भुनेश्वर साहू के सभी हत्यारों को शीघ्र गिरफ्तार कर फांसी देने की मांग की। तहसील साहू संघ गुरुर द्वारा जिला बालोद में आयोजित स्वर्गीय भुनेश्वर साहू की श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित हुए व श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

इनपुट (भोजेंद्र वर्मा)