बलौदाबाजार में 28 जोड़ों का सामूहिक विवाह, CM विष्णु देव साय ने दीं शुभकामनाएं

उन्होंने कहा कि इस तरह के सामूहिक विवाह समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं और परंपराओं को मजबूत करते हैं।

  • Written By:
  • Updated On - March 23, 2026 / 01:22 PM IST

बलौदाबाजार: छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार (Balodabazaar) में आयोजित गोंडवाना आदर्श सामूहिक विवाह समारोह में 28 जोड़ों ने अपने दाम्पत्य जीवन की नई शुरुआत की। इस आयोजन में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया गया।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी इस समारोह में पहुंचे और सभी बेटियों को उनके नए जीवन की शुरुआत के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि इस तरह के सामूहिक विवाह समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं और परंपराओं को मजबूत करते हैं।