भानुप्रतापपुर उपचुनाव : एक बजे तक 50.83 प्रतिशत वोटिंग

कांकेर जिले की भानुप्रतापपुर (Bhanupratappur) विधानसभा उपचुनाव (By elections) की वोटिंग 7 बजे से शुरू है। अभी तक 1 बजे तक 50.83 प्रतिशत वोटिंग होने की सूचना मिल रही है।

  • Written By:
  • Updated On - December 29, 2022 / 09:41 AM IST

रायपुर। कांकेर जिले की भानुप्रतापपुर (Bhanupratappur) विधानसभा उपचुनाव (By elections) की वोटिंग 7 बजे से शुरू है। अभी तक 1 बजे तक 50.83 प्रतिशत वोटिंग होने की सूचना मिल रही है। नक्सली इलाकों के पोलिंग बूथों पर भी वोटिंग हो रही है।

छत्तीसगढ़ में भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचनाव में सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हो गई है।256 पोलिंग बूथ में करीब 1 लाख 95 हजार 822 मतदाता हैं। अति संवेदनशील इलाके में स्थित 17 मतदान केंद्रों में एक-एक वोट डलवाना बड़ी चुनौती होगी। नक्सल इलाका होने की वजह से लगभग 6 हजार से ज्यादा जवानों की तैनाती की गई है। मतदान दोपहर 3 बजे तक चलेगा। 1 बजे तक 50.83 फीसदी मतदान हो चुका है। मशीन में खराबी के चलते जेपरा, लखनपुरी और जाड़ेकुर्से में आधे घन्टे देरी से मतदान शुरू हुआ है।
सर्व आदिवासी समाज के प्रत्याशी अकबर राम कोर्राम ने उड़कुड़ा पोलिंग बूथ पहुंच अपना वोट डाले हैं। कांग्रेस से सावित्री मंडावी, भाजपा से ब्रम्हानंद नेताम और सर्व आदिवासी समाज से अकबर राम कोर्राम ये तीनों प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतरे हैं। भनुप्रतापपुर विधानसभा की जनता वोट देकर इनके भाग्य को EVM में कैद कर रही है। पूरे विधानसभा में 95 हजार 266 पुरूष मतदाता हैं। जबकि, 1 लाख 555 महिला मतदाता हैं। सिर्फ 1 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल है। यहां पुरुषों की तुलना में महिलाओं की संख्या अधिक है।