भूपेश बघेल ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना! कई मुद्दों पर खड़े किए सवाल

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आज ही उनके प्रतिनिधि मिला,

  • Written By:
  • Updated On - June 27, 2024 / 09:12 PM IST

पत्रकारों से भूपेश बघेल ने की चर्चा

रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Former Chief Minister Bhupesh Baghel) ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आज ही उनके प्रतिनिधि मिला, और बताया कि अधिकारी सोसाइटी के कर्मचारियों को धमकी दी जा रही है, कि ये जो सुखत का जो अंतर है, जो सूख गया है, जो नुकसान हुआ है, उसके भरपाई तुम करो नहीं तो तुम्हारे खिलाफ एफआईआर किया जायेगा। जबकि इसी प्रकार की घटना पहले भी भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) के शासनकाल पूर्ववर्ती सरकार में भी हुआ था। हमारे शासन काल में जब करोना काल आया था, तो ट्रांसपोर्टिंग बंद था, और उसके कारण से धान उठाव नहीं हुआ था, उस समय भी नुकसान हुआ था, और सुखत आया था, उसके भरपाई शासन की तरफ से किया गया था। आज यदि सरकार के लापरवाही से यदि उठाव नहीं हुआ है, तो उसका खामियाजा समिति के कर्मचारी, अधिकारियों को नहीं होना चाहिये।

  • विधानसभा के सामने में यदि कोई सुरक्षित नहीं है। चंदन जैसे कीमती पेड़ काट दिये जाये तो इसी से समझा जा सकता है कि सरकार कैसे चल रही है।

सरकार परीक्षा नहीं ले पाती। चाहे नेट की बात करे, चाहे नीट की बात करे, शिक्षक पात्रता की परीक्षा उसमें भी गड़बड़ी हुई है मुख्यमंत्री जी को पत्र लिखा उसके जवाब नहीं आया। वर्तमान मुख्यमंत्री को पूर्व मुख्यमंत्री ने पत्र लिखे उसमें कम से कम जवाब तो आना चाहिये क्या एक्शन लिये? जनहित का मुद्दा है। सैकड़ों बच्चों के भविष्य का सवाल है। न दिल्ली में, न छत्तीसगढ़ में, न उत्तर प्रदेश में कही भी परीक्षा नहीं ले पा रहे है।

जब से विष्णुदेव सरकार आयी है तब से गौ-तस्करी बेतहाशा वृद्धि हुई है। बागनदी बार्डर में आप देखेंगे जवान को रौंदते हुये गाड़ी चली गयी। ये पूरी मिलीभगत से हो रहा है। इसी प्रकार से सारे बार्डरों में गौ-तस्करी हो रहा है। छत्तीसगढ़ में इसकी जबरदस्त वृद्धि हुई है। जबकि पांच साल की हमारी शासनकाल में ऐसी कोई शिकायत नहीं आयी है। गौठान योजना बंद कर दिये है। अब रोका छेका का समय भी आ रहा है। फसल की रोपाई भी शुरू हो जायेगी। फसल की सुरक्षा किस प्रकार से होगी। इसलिये सारे मवेशी की तस्करी हो रही। पशुधन ही न रहे ये भारतीय जनता पार्टी की षड़यंत्र की सरकार चल रही है।

समय-समय पर विभागीय बैठक की समीक्षा होनी चाहिये। सभी विभागों की चर्चा होती है।

राष्ट्रीय स्तर पर निर्णय लिया गया है कि जिन राज्यों के चुनाव परिणाम विपरीत आये है वहां केंद्रीय पर्यवेक्षक आकर समीक्षा करेगी। नेता, पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। कल आयेंगे और रायपुर, महासमुंद लोकसभा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारी से मिलेंगे उसके बाद बिलासपुर, कांकेर जायेंगे। रायपुर में दुर्ग और राजनांदगांव लोकसभा के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की राय लेंगे।

पहले दिन ही जनदर्शन में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों के खिलाफ शिकायतें आ रही हैं। एक व्यक्ति यह कहते हुये शिकायत किया कि साजा के विधायक ने दो लाख रू. लेकर मामला दबा दिया है, यह बहुत गंभीर बात है। इसी प्रकार से अधिकारियों के खिलाफ शिकायते आ रही है, कि किसी की जमीन हड़प लिया है, ये तो आम बात हो गई है। पहले रमन सिंह जी कहते थे कि एक साल कमीशनखोरी बंद कर दो, और अभी अब देखिये कि किस प्रकार से विधायक के खिलाफ दो लाख लेने की बात आम जनता की ओर से आ रही है।

दूसरी तरफ ये है कि आज कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। पेण्ड्रा की घटना दिलदहला देने वाली है, एक बेटी बाजार में खड़ी हुई है, और एक व्यक्ति आता है और उसे चाकू मार देता है, और उसे गिरा के उसका गला रेत देता है। यह घटनायें हो रही है। कहीं मॉब लिंचिंग हो रहा है, कहीं आगजनी हो रहा है, और अभी सिरपुर पुरातात्विक रूप से बहुत महत्वपूर्ण है। वहां जेसीबी ले के खुदाई कर रहे हैं, जिसमें गणेश की मूर्ति भी निकली हैं। वन विभाग ने हालांकि जप्त कर लिया है, लेकिन आज तक कभी सिरपुर में जेसीबी का उपयोग नहीं हुआ था, अब उस प्रकार से खुदाई हो रही है। प्राचीन मूर्ति की चोरी का सिलसिला शुरू हो गया है।

कानून व्यवस्था बिल्कुल लचर है। शहर में भी चाकू बाजी की आम बात हो गई है। पेण्ड्रा बिल्कुल शांत क्षेत्र कहलाता है। अब अपराधियों के इतने होसले बढ़ गया हैं कि वो दिनदहाड़े हत्या कर रहे हैं। महिला का गला रेत दिया गया है बड़ी ही दिलदहला देने वाली घटना है। अब तो सत्ता पक्ष के लोग भी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने लगे हैं। यह स्थिति है कि कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज ही नहीं रही

यह भी पढ़ें :ऐसा कैसे संभव है उनकी ‘उपसचिव सौम्या’ भ्रष्टाचार करे और ‘पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश’ को पता न हो?-रामू रोहरा ने दागे सवाल

यह भी पढ़ें :पूर्व सीएम की उपसचिव रहीं ‘सौम्या चाैरसिया’ की जमानत खारिज! इधर BJP बोली, अब क्यों मौन हैं भूपेश बघेल

यह भी पढ़ें :कहने को तो ‘दीपक बैज’ कांग्रेस पार्टी के प्रदेश ‘अध्यक्ष’ हैं लेकिन कांग्रेस में उनकी चलती नहीं है!-शिवरतन शर्मा ने कसा तंज

यह भी पढ़ें :विवादित अंकल सैम पित्रोदा को फिर से पद देने वाली कांग्रेस का देश विरोधी चेहरा उजागर-केदार कश्यप ने छोड़े सियासी तीर

यह भी पढ़ें : जनदर्शन में साय की संवदेनशीलता : 5 घंटे सुनीं समस्याएं ! वर्षों बाद आमजन के लिए खुले मुख्यमंत्री के दरवाजे

यह भी पढ़ें : तत्वरित निराकरण करने में ‘CM विष्णुदेव साय’ दिखे एक्शन मोड में…. एक झलक ‘तस्वीरों’ में जिनकी पूरी हुईं मुरादें!