भूपेश ने गोधन न्याय योजना के 15.29 करोड़ रुपए ‘हितग्राहियों’ के खाते में ट्रांसफर किए

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Chief Minister Bhupesh Baghel) की गोधन न्याय योजना (Godhan Nyay Yojana) की 15.29 करोड़ रुपए हितग्राहियों के खाते में...

  • Written By:
  • Updated On - August 5, 2023 / 04:17 PM IST

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Chief Minister Bhupesh Baghel) की गोधन न्याय योजना (Godhan Nyay Yojana) की 15.29 करोड़ रुपए हितग्राहियों के खाते में ट्रांसफर किए। गौठानों में गोबर विक्रय करने वाले ग्रामीण पशुपालक किसानों को 5 करोड़ 60 लाख रूपए की राशि जारी किए। गौठान समितियों एवं महिला स्व-सहायता समूहों को 9 करोड़ 69 लाख रूपए की राशि जारी। गोधन न्याय योजना के अंतर्गत हितग्राहियों को अब तक 541.66 करोड़ रुपए का भुगतान किया गया।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, गोधन न्याय योजना की देशभर में हो रही सराहना है। कई राज्य गोधन न्याय योजना जैसी योजनाएं लागू कर रहे हैं। इस योजना ने स्व सहायता समूह की महिलाओं को स्वावलंबी बनाया है। किसानों में पशुपालन को लेकर रुचि बढ़ी है।

यह भी पढ़ें : हड़ताल के बीच ‘भूपेश’ ने की बढ़ाई जूनियर डॉक्टराें की स्टाइपेंड, अब काम पर लौंटेगे!