बिलासपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (Vishnu Deo Sai) बिलासपुर के राजा रघुराज सिंह स्टेडियम में आयोजित स्वर्गीय लखीराम अग्रवाल टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों और आयोजकों को संबोधित किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वर्गीय लखीराम अग्रवाल का जीवन सेवा, सिद्धांत और संघर्ष की प्रेरक मिसाल रहा है। उनकी स्मृति में आयोजित यह प्रतियोगिता उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि देने के साथ-साथ युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने और आगे बढ़ने का एक मजबूत मंच प्रदान करती है।
उन्होंने कहा कि देश के आठ राज्यों से खिलाड़ियों की भागीदारी इस प्रतियोगिता को खास बनाती है। ऐसे आयोजन न केवल युवाओं की प्रतिभा को निखारते हैं, बल्कि उनमें खेल भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की नई ऊर्जा भी पैदा करते हैं।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में खिलाड़ी, खेल प्रेमी और स्थानीय लोग मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।