यूनिपोल घोटाले का मुद्दा गरमाने में जुटी BJP! संजय ने खड़े किए सवाल

एक बार छत्तीसगढ़ में नगर निगम में हुए यूनीपोल भ्रष्टाचार (unipol corruption) के मुद्दे को BJP गरमाने में जुट गई है।इस मामले ने जब तूल पकड़ा

रायपुर। एक बार छत्तीसगढ़ में नगर निगम में हुए यूनीपोल भ्रष्टाचार (unipol corruption) के मुद्दे को BJP गरमाने में जुट गई है। इस मामले ने जब तूल पकड़ा था तो महापौर एजाज ढेबर खुद इसके भ्रष्टाचार को उजागार किया था। उन्होंने कहा था, इसमें जो भी दोषी पाए जाएंगे। उन पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

बहरहाल, कुछ बीतने के बाद बीजेपी इस मामले को फिर उठा रही है। ऐसे में नगर निगम रायपुर (Municipal Corporation Raipur) के पूर्व सभापति संजय श्रीवास्तव ने कहा, हर तरफ हर जगह घोटाला करने वाली कांग्रेस सरकार के सारे नेता अभिनय करने में कलाकारों को मात दे रहे हैं। एक तरफ छत्तीसगढ़ में लगातार भ्रष्टाचार की पोल खुलते देख अपने द्वारा किए गए भ्रष्टाचार को स्वयं महापौर ने उजागर कर अधिकारियों पर ठीकरा फोड़ दिया था।

लेकिन महापौर द्वारा स्वयं 27 करोड़ के आरोप लगाने के बावजूद जांच समिति में उन्हीं लोगों को लिया गया, जो भ्रष्टाचार करने हेतु संदेह के घेरे में हैं। और आज तक किसी के खिलाफ fir नहीं हुई है। इससे यह प्रमाणित होता है कि भ्रष्टाचार की इस लूट में सभी भागीदार हैं और नाटक कर जनता को बेवकूफ बनाने की कोशिश कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें : भूपेश बोले, BJP जवाब दे-‘झीरम कांड’ से नक्सली राममन्ना-गणपति का नाम FIR से क्यों हटाया?