BJP नेता चौलेश्वर चंद्रकार ने कांग्रेस पर दागे तीखे सवाल! कहा-सिर्फ देश को लूटने में रही अव्वल

By : hashtagu, Last Updated : March 22, 2024 | 3:18 pm

रायपुर। बीजेपी नेता चौलेश्वर चंद्राकर (BJP leader Choleshwar Chandrakar) ने कांग्रेस पर तीखे सवाल छोड़े। उन्होंने कहा, आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं (Congress workers) की तंगी हाल के कौन जिम्मेदार है। राष्ट्र के रसूखदार नेताओं ने कांग्रेस की वर्चस्व समाप्त कर दिया। कहा, इसके जिम्मेदार पीढ़ी दर पीढ़ी नेताओं को अवसर देना और आम कार्यकर्ताओं को नीचे दिखाकर राज करने के कारण हुई है। बीजेपी कार्यकर्ता डा. चौलेश्वर चंद्राकर ने कांग्रेस को आर्थिक रूप से पंगु बनाने वाले रसूख दार नेताओं पर प्रहार करते हुए कहा है राष्ट्र के सबसे पुरानी पार्टी देश की आजादी दिलाने वाली पार्टी आज तंगी हालत से गुजर रही है।

  • सत्ता में कांग्रेस को जब-जब अवसर मिला, राजसुख भोगने का कार्य किया है। चाहे वह केंद्र सरकार में मंत्री रहकर चाहे राज्य में मुख्यमंत्री, मंत्री बनकर,सिर्फ अपने घरों को भरा है। हजारों अरबों रुपया धन संपत्ति बनाने में लगे रहे। केंद्रीय नेतृत्व हाई कमान कभी संज्ञान नहीं लिया। देश के ख़ज़ाने लूटने में लगे रहें आज ईडी कोई संस्था पर छानबीन कर रही है। ऐसे में देश के लुटेरे नेताओं पर शिकंजा कस रही है।

कई मुख्यमंत्री जेल में ठूंसे जा रहे हैं। कईयों पर अभी कार्यवाही होना बाकी है भारत में लुटेरा का असली चेहरा सामने आया है। ये मोदी राज है किसी असहाय , गरीब मध्यम परिवार लोगो के घरों में कोई भी कार्यवाही अब तक नहीं हुई है। आज इसी बात की चिंता होनी चाहिए भ्रष्टाचारी कोई भी हो बक्शा नही जायेगा लोग अब भी सुधर जाए भ्रष्टाचारियों को जेल जाना तय है, राष्ट्र देश और समाज के लिए आगे आना होगा। सभी वर्गों को समान भाव से अवसर देना होगा।

यह भी पढ़ें : X Story : BJP का कांग्रेस पर ‘व्यंगनात्मक’ कार्टून वार! गढ़ डाली ‘संस्कार-कुसंस्कार’ की सियासी कहानी