कल भूपेश के जन्मदिन पर BJP नेता ‘पुष्पेंद्र परिहार’ ने कसा तंज! कहा-कहीं फ्लैक्स तक नहीं लगा….बता गए इसकी बड़ी वजह

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का कल जन्मदिन है। जिस पर तंज कसते हुए भाजपा नेता पुष्पेंद्र परिहार ने कहा कि भूपेश जी

  • Written By:
  • Updated On - August 22, 2024 / 09:23 PM IST

रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Former Chief Minister Bhupesh Baghel) का कल जन्मदिन है। जिस पर तंज कसते हुए भाजपा नेता पुष्पेंद्र परिहार (BJP leader Pushpendra Parihar) ने कहा कि भूपेश जी का जन्मदिन है कल उनको बधाई स्वास्थ रहे मस्त रहे साथ उन्हें ज्ञात हो जिन लोगों के लिए भूपेश जी ने घोटाला कर अरबों रुपये कमा कर दिया उन लोगों ने आज पूरा प्रदेश मे उनका फ्लैक्स नहीं लगया, हम जैसे लोगों का ध्यान रखा होता तो राजधानी सहित प्रदेश को आपके नामों से लाद देते।

  • उन्होंने कहा भूपेश बघेल जब सत्ता में थे तो उन्होंने सिर्फ एक सिंडिकेट के साथ मिलकर छत्तीसगढ़ की जनता के नाम पर भ्रष्टाचार किए। आज उनकी उपसचिव रहीं सौम्या चौरसिया और उनके खास सूर्यकांत तिवारी जेल हैं। इसके साथ ही समीर विश्वनोई ऐसे आईएएस थे कि भूपेश की हरी झंडी मिलते ही कोयला परिवहन की व्यवस्था को ऑनलाइन से ऑफ लाइन कर दिया था। फिर क्या था, उससे हाेने वाली काली कमाई का हिस्सा भूपेश सहित राजनीतिक फंडिंग होने लगी। लेकिन ईडी की कार्रवाई ने पूरी पोल खोल दी और आज इनके सारें कारिंदे जेल की हवा खा रहे हैं। यही वजह भी थी, कि भूपेश बघेल से जनता नहीं बल्कि कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने दूरी बना ली। क्योंकि उन्होंने कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को इस कदर शर्मसार कर दिया है कि जनता के बीच में उनको जवाब देते नहीं बन रहा है।

विडंबना देखिए, आज भूपेश के जन्मदिन पर फैलक्स लगाने में बड़े कार्यकर्ता लगाने से परहेज कर रहे हैं। भूपेश ने कांग्रेस पार्टी को कई गुटों में बांट दिया है। आज भी यही हाल है। अब छत्तीसगढ़ की जनता कभी सत्ता नहीं सौंपने वाली है। आज प्रदर्शन कर रहे हैं कि जबकि अपने गिरेबां में भूपेश को झांकना चाहिए। उन्हें प्रदर्शन से पहले अपने कार्यकाल में हुए सारे घोटालों का जवाब जनता के बीच देना चाहिए। लेकिन वे सिर्फ अनर्गल प्रलाप करते हैं कि साजिश है। जबकि जनता जानती है कि करोड़ों रूपए की नकदी और अचल संपत्ति के दस्तावेज तो झूठे नहीं है। जनता जानती है कि कांग्रेस और भूपेश सिर्फ भ्रष्टाचार करने के लिए ही सत्ता चाहते हैं। देखा जाए तो भूपेश लालू यादव के भी भ्रष्टाचार करने के सारे रिकार्ड तोड़ दिए हैं।

यह भी पढ़ें : कांग्रेस के प्रदर्शन पर BJP का पलटवार : किरण देव बोले, कांग्रेस देश में आर्थिक अराजकता फैलाने में लगी है

यह भी पढ़ें :CG-X Story : कार्टून Poster से भाजपा ने ‘कांग्रेस’ पर छोड़े व्यंग बाण! जानिए इसके मायने