BJP बोली, ‘भूपेश जी’ झूठ से काम नहीं चलेगा!, देखें VIDEO

छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा महामंत्री व मोर आवास मोर अधिकार अभियान के संयोजक विजय शर्मा (Vijay Sharma) ने

  • Written By:
  • Updated On - March 12, 2023 / 08:39 PM IST

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा महामंत्री व मोर आवास मोर अधिकार अभियान के संयोजक विजय शर्मा (Vijay Sharma) ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को भाजपा की चुनौती स्वीकार करने कहा। प्रधानमंत्री आवास (prime minister’s residence) निर्माण के संदर्भ में झूठ बोलने से पहले अपने पूर्व पंचायत मंत्री टीएस सिंहदेव से खुली बहस कर लें, जिन्होंने आठ लाख आवास नहीं बना पाने के कारण अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने कहा कि बाकी खुली बहस करने के लिए हम 15 मार्च को हितग्राहियों के साथ विधानसभा आ ही रहे हैं।

प्रदेश भाजपा महामंत्री व मोर आवास मोर अधिकार अभियान के संयोजक विजय शर्मा ने मुख्यमंत्री से कहा कि झूठ के पुलिंदे पर बनी सरकार, हर बात पर झूठ बोले, यह उचित नहीं है। मुख्यमंत्री सदन में झूठ बोल रहे हैं। सदन के बाहर भी झूठ बोल रहे हैं। कांग्रेस मीडिया विभाग के लोग बिना तथ्यों के उनके सुर में सुर मिला रहे हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना की स्थिति आपको देखना है तो प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण की वेबसाइट पर मिल जाएगा। सारी जानकारियां वर्षवार एंट्री हैं और यह कोई आज की नहीं हैं। पुरानी हैं।

मुख्यमंत्री तथ्यों को झुठला रहे हैं, यह ठीक नहीं है। भाजपा उन्हें सच्चाई पर परदा नहीं डालने देगी। सभी समझ रहे हैं कि भूपेश बघेल सवा चार साल से सिर्फ झूठ बोलकर सरकार चला रहे हैं। किया धरा कुछ नहीं है। उनकी सरकार धराशाई होने वाली है तो अब प्रधानमंत्री आवास पर झूठ बोल रहे हैं। गरीब आवासहीनों को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का झूठ नहीं, उनका अधिकार, उनका आवास चाहिए। भाजपा गरीबों के साथ खड़ी है। भूपेश बघेल गरीब को उसका हक नहीं दे रहे। लेकिन भाजपा इस गरीब विरोधी सरकार को ही सड़क पर ला देगी और गरीब को उसका अधिकार देगी।