BJP बोली, ‘नियमितिकरण’ के नाम पर ‘कांग्रेस’ का धोखा, देखें VIDEO

अनियमित कर्मचारियों (casual employees) के मुद्दे पर BJP ने कांग्रेस को घेरा है। कहा कि कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में कर्मचारियों को नियमित करने का वादा किया था।

  • Written By:
  • Updated On - March 27, 2023 / 06:01 PM IST

छत्तीसगढ़। अनियमित कर्मचारियों (casual employees) के मुद्दे पर BJP ने कांग्रेस को घेरा है। कहा कि कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में कर्मचारियों को नियमित करने का वादा किया था। लेकिन साढ़े चार साल बीतने के बावजूद अभी तक नहीं कर पाई है। वहीं इनका संघ धरने पर बैठा है, फिर भी कांग्रेस सरकार का ध्यान इन पर नहीं जा रहा है। इधर, बीजेपी ने अपने ट्विटर पर विडियो पोस्ट करते हुए लिखा, कांग्रेस शासन अपने जनघोषणा पत्र में छत्तीसगढ़ के अनियमित कर्मचारियों के नियमितीकरण का वादा करती है। पर यह शासन इतना निष्क्रिय है या यह कहें कि नियमितीकरण की इसकी नीयत ही नहीं है कि शासन के 4 साल बीतने के बाद कहती है “हमारे पास अनियमित कर्मचारियों का डाटा नहीं है।