बसपा छत्तीसगढ़ में ‘वोट कटवा’ की भूमिका में! घोषित किए 3 प्रत्याशी

लोकसभा चुनाव में इस बार बसपा ने भी अपने 3 उम्मीदवारों (3 candidates) के नामों की घोषणा की है। बहुजन समाज पार्टी ने छत्तीसगढ

  • Written By:
  • Publish Date - April 14, 2024 / 04:56 PM IST

रायपुर। लोकसभा चुनाव में इस बार बसपा ने भी अपने 3 उम्मीदवारों (3 candidates) के नामों की घोषणा की है। बहुजन समाज पार्टी ने छत्तीसगढ़ (BSP Chhattisgarh) के तीन लोकसभा सीटों के लिए प्रत्याशियों की घोषणा की है। सरगुजा की सीट पर संजय एक्का, रायगढ़ की सीट पर इन्नोसेंट कुजूर और बिलासपुर से अश्वनी रजक को प्रत्याशी घोषित किया है। बसपा प्रमुख मायावती के आदेशानुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने नामों की सूची जारी की है।

वैसे राजनीतिक जानकारों के मुताबिक बसपा के यहां छत्तीसगढ़ में कोई खास वजूद नहीं बचा है। लेकिन फिर देखा जाए तो बसपा के कुछ परंपरागत वोट है। ऐसे में बसपा के प्रत्याशियों के उतारे जाने से पार्टी भले ही एक भी सीट न जीत पाए। लेकिन वह कांग्रेस और भाजपा दोनों के वोट काटेगी।

यह भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ के चुनाव प्रचार में ‘प्रियंका गांधी’ और खड़गे के दौरे की संभावना