CG Assembly Elections : कांग्रेस में 20 से 30 सीटों पर ‘संभावित’ नामों की सूची…

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव (Chhattisgarh Assembly Elections) के माहौल में बीजेपी ने अपनी पहली सूची में 21 सीटों पर नामों की घोषणा कर दी है.....

  • Written By:
  • Updated On - August 31, 2023 / 02:15 PM IST

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव (Chhattisgarh Assembly Elections) के माहौल में बीजेपी ने अपनी पहली सूची में 21 सीटों पर नामों की घोषणा कर दी है। इधर, कांग्रेस (Congress) में भी संभावना है और चर्चा है कि20 से 30 नामों की सूची 6 सितंबर तक जारी की जा सकती है। ये वो सीटें हैं, जो कांग्रेस का गढ़ माना जाता है। दूसरी ओर आगामी विधानसभा चुनाव की 90 सीटों पर पार्टी की सही स्थिति का आंकलन करने के लिए कांग्रेस आलाकमान ने दिल्ली से तीन सदस्यीय कमेटी भी भेजी है जो राज्यभर में घूमकर प्रमुख सीटों का लेखाजोखा प्रस्तुत करेगी।

वे 23 सीटें जिनकी घोषणा पहली लिस्ट में हो सकती है!

पाटन : भूपेश बघेल

अम्बिकापुर : टी एस सिंहदेव

कवर्धा : मोहम्मद अकबर

साजा : रविन्द्र चौबे

आरंग : डॉ.शिव डहरिया

रायपुर पश्चिम : विकास उपाध्याय

धमतरी : गुरूमुख सिंह होरा

दुर्ग : अरूण वोरा

चांपा : डॉ.चरणदास महंत

कोरबा : जयसिंह अग्रवाल

सीतापुर : अमरजीत भगत

खरसिया : उमेश पटेल

दुर्ग ग्रामीण : ताम्रध्वज साहू

कोण्टा : कवासी लखमा

कोण्डागांव : मोहन मरकाम

सामरी : चिंतामणि महाराज

बलौदाबाजार : छाया वर्मा/शैलेष नितिन त्रिवेदी

बसना : देवेन्द्र बहादुर सिंह

बेमेतरा : आशीष छाबड़ा

दंतेवाड़ा : देवती कर्मा

रायपुर ग्रामीण : पंकज शर्मा या सत्यनारायण शर्मा

धरसींवा : चंद्रशेखर शुक्ला संभावित, पैनल में दो और नाम हैं

अभनपुर : धनेन्द्र साहू

यह भी पढ़ें : Political story: आरोप पत्र लेकर आएंगे अमित शाह! सरायपाली में ‘चुनावी सभा’ के मायने