विधानसभा चुनाव के लिए CG कांग्रेस की ‘प्रीतम सिंह’ को सीनियर ऑब्जर्वर और ‘मीनाक्षी नटराजन’ को ऑब्जर्वर

छत्तीसगढ़ समेत 5 राज्यों में इस साल विधानसभा चुनाव (Assembly elections) होगा। जिसको लेकर कांग्रेस हाईकमान ने इन पांचों राज्यों में ऑब्जर्वर ...

  • Written By:
  • Updated On - July 31, 2023 / 09:47 PM IST

रायपुर। छत्तीसगढ़ समेत 5 राज्यों में इस साल विधानसभा चुनाव (Assembly elections) होगा। जिसको लेकर कांग्रेस हाईकमान ने इन पांचों राज्यों में ऑब्जर्वर नियुक्त कर दिए हैं। छत्तीसगढ़ में ये जिम्मेदारी कांग्रेस नेता प्रीतम सिंह और मीनाक्षी नटराजन को मिली है। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए सीनियर ऑब्जर्वर प्रीतम सिंह (Senior Observer Pritam Singh) को बनाया गया है जबकि मीनाक्षी नटराजन को ऑब्जर्वर नियुक्त किया गया है। छत्तीसगढ़ के अलावा मध्यप्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम में भी ऑब्जर्वर्स बनाए गए हैं।

कौन हैं प्रीतम सिंह…

प्रीतम सिंह उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष रह चुके हैं। वो 6वीं बार विधायक बनकर आए हैं। प्रीतम सिंह कांग्रेस के सक्रिय नेता हैं। उनका जन्म 1958 में उत्तर प्रदेश (अब उत्तराखंड) के देहरादून जिले के विरनाद गांव में राजपूत परिवार में हुआ था।

प्रीतम सिंह 4 मई साल 2017 से 22 जुलाई 2021 तक उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रहे हैं। इस समय वे यहां की चकराता विधानसभा सीट से विधायक रह चुके हैं। और यहां से 6 बार जीत हासिल कर चुके हैं। प्रीतम सिहं यहां नेता प्रतिपक्ष की भी जिम्मेदारी निभा चुके हैं और 2002 से 2007 और 2012 से 2017 तक कैबिनेट मंत्री भी रह चुके हैं।

कौन हैं मीनाक्षी नटराजन…

मीनाक्षी नटराजन मध्यप्रदेश के मंदसौर से कांग्रेस की सांसद रही हैं। मीनाक्षी को पिछले चुनाव में भी कांग्रेस ने मैदान में उतारा था। लेकिन वह सुधीर गुप्ता से हार गई थीं। 2009 में जीत दर्ज की थीं। 2014 और 2019 में उन्हें टिकट मिला। लेकिन हार गईं। मीनाक्षी को राहुल गांधी का काफी करीबी माना जाता है।

मीनाक्षी नटराजन इस समय राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। वे मंदसौर मध्यप्रदेश के संसदीय क्षेत्र से सांसद भी रही हैं। नटराजन टीम राहुल गांधी का हिस्सा भी रहीं है और उन्हें गांधी परिवार का करीब माना जाता है। उन्होंने NSUI में शामिल होकर छात्र राजनीति से शुरूआत की। वे साल 1999 से 2002 तक NSUI की राष्ट्रीय अध्यक्ष रहीं।

साल 2002 से 2005 तक मीनाक्षी नटराजन की अध्यक्ष रह चुकी हैं। राहुल गांधी ने उन्हें AICC के सचिव के रूप में साल 2008 में चुना। साल 2009 के लोकसभा चुनाव में मंदसौर क्षेत्र से सांसद चुनी गईं।

यह भी पढ़ें : दीपक बैज का BJP पर वार! ‘इंदिरा आवास’ का नाम बदल कर मोदी ने ‘PM आवास’ कर दिया!