CG अपडेट : नए मंत्रियों के विभागों का बंटवारा! जारी होने से पूर्व सूची वायरल

By : hashtagu, Last Updated : December 29, 2023 | 7:11 pm

रायपुर। विष्णुदेव कैबिनेट के शपथ लेने के 8 दिन आज उनके विभाग तय कर दिए गए हैं। वैसे इसकी आधिकारिक पुष्टि से पूर्व ही सोशल मीडिया पर सूची वायरल (Portfolios of ministers) हो रही थी। जिसे अंतोगत्वा सही मान लिया गया है। ऐसे में गौरतलब है कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बंद लिफाफे में मंत्रियों के विभागों की लिस्ट गवर्नर हाउस भेजी थी। राज्यपाल ने लिस्ट में साइन कर सामान्य प्रशासन विभाग (GAD)को भिजवा दिया है।

  • प्रदेश में मंत्रियों के शपथ ग्रहण के 8 दिन बाद भी विभागों के बंटवारे का इंतजार था। साय कैबिनेट में किसी क्या जिम्मेदारी दी गई है, इसका अंतिम फैसला दिल्ली में ही हुआ है। गृहमंत्री अमित शाह इसकी मॉनिटरिंग कर रहे थे। इसे लेकर शपथ ग्रहण के अगले दिन 23 दिसंबर को CM साय ने PM नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी।
  • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय- सामान्य प्रशासन, खनिज साधन, ऊर्जा, जनसंपर्क, वाणिज्यिक कर (आबकारी), परिवहन एवं अन्य विभाग (जो किसी मंत्री को आबंटित नहीं हुआ हो)।
    उप मुख्यमंत्री अरूण साव- लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, विधि और विधायी कार्य एवं नगरीय प्रशासन विभाग।
    उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा- गृह एवं जेल, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार, विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग।
    मंत्री बृजमोहन अग्रवाल- स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा, संसदीय कार्य, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व, पर्यटन एवं सांस्कृति विभाग।
    मंत्री राम विचार नेताम- आदिम जाति विकास, अनुसूचित जाति विकास, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास, कृषि विकास एवं किसान कल्याण विभाग।
    मंत्री दयाल दास बघेल- खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग।
    मंत्री  केदार कश्यप- वन एवं जलवायु परिवर्तन, जल संसाधन, कौशल विकास एवं सहकारिता विभाग।
    मंत्री लखनलाल देवांगन- वाणिज्य और उद्योग एवं श्रम विभाग।
    मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल- लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा, बीस सूत्रीय कार्यान्वयन विभाग।
    मंत्री ओ.पी. चौधरी- वित्त, वाणिज्यिक कर, आवास एवं पर्यावरण, योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग।
    मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े- महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण विभाग।
    मंत्री टंक राम वर्मा- खेलकूद एवं युवा कल्याण, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग।
  • Matri Cm

F922a226 C3d3 482b 9522 3b8d10fe788f

F922a226 C3d3 482b 9522 3b8d10fe788f

Whatsapp Image 2023 12 29 At 183656 1703855228

यह भी पढ़ें : डिप्टी CM विजय शर्मा बोले, कांग्रेस राज में ‘कवर्धा’ में फैली अशांति दूर कर ‘करेंगे’ विकास!

यह भी पढ़ें : जदयू के प्रदेश महासचिव रहे प्रगति मेहता, लोजपा के पूर्व महासचिव त्रिभुवन निषाद सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल