छत्तीसगढ़। छत्तीसगढ़ कांग्रेस (Chhattisgarh Congress) ने अपने ट्विटर पर राहुल गांधी के मोदी सरनेम (modi surname of rahul gandhi) के मामले में दोषी करार दिए जाने के विरोध में सड़क के साथ-साथ सोशल मीडिया पर जंग छेड़ दिया है। उधर, सड़कों पर कांग्रेसी राहुल गांधी के समर्थन में उतर गए हैं।
इधर, प्रदेश कांग्रेस ने अपने ट्विटर पर राहलु गांधी का एक विडियो जारी कर लिखा, सत्य परेशान हो सकता है, परास्त नहीं। ना डरे थे, न डरेंगे। इसके अलावा इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस के अंदरखाने राहुल गांधी के समर्थन में पूरे देश में आंदोलन छिड़ गया है। छत्तीसगढ़ ही नहीं पूरे देश में राहुल गांधी के दोषी करार दिए जाने के खिलाफ प्रदर्शन चल रहे हैं।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी अपने ट्विटर पर लिखा, कहां आसान होता है ‘न्याय’ के लिए लड़ना..। हमारे पौराणिक ग्रंथ अन्याय पर न्याय की जीत का संदेश हैं, वही जीवनमार्ग है। देश की आज़ादी का संघर्ष भी उसी जीवनमार्ग से गुजरा है। आदरणीय @RahulGandhi जी का जीवनमार्ग भी वही है। तानाशाह सामने हैं तो क्या?जो वंचित हैं वे सब तो साथ हैं।
कहाँ आसान होता है ‘न्याय’ के लिए लड़ना..
हमारे पौराणिक ग्रंथ अन्याय पर न्याय की जीत का संदेश हैं, वही जीवनमार्ग है.
देश की आज़ादी का संघर्ष भी उसी जीवनमार्ग से गुजरा है.
आदरणीय @RahulGandhi जी का जीवनमार्ग भी वही है.
तानाशाह सामने हैं तो क्या?
जो वंचित हैं वे सब तो साथ हैं.. pic.twitter.com/F1B05s6iTz
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) March 23, 2023
सत्य परेशान हो सकता है, परास्त नहीं।
ना डरे थे, न डरेंगे।#सत्यमेव_जयते #RahulGandhi #GandhiHaiSavarkarNahi pic.twitter.com/BqNWD8xbdh
— INC Chhattisgarh (@INCChhattisgarh) March 23, 2023