बारामती विमान हादसे पर शोक, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जताई संवेदना

जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह मुंबई से बारामती जा रहा विमान (aircraft) सुबह करीब 9 बजे लैंडिंग के दौरान नियंत्रण खो बैठा और दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

  • Written By:
  • Updated On - January 28, 2026 / 11:16 AM IST

रायपुर: महाराष्ट्र (Maharashtra) के बारामती में हुए विमान हादसे (plane crash) में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार (Ajit Pawar) सहित अन्य लोगों के निधन पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (Vishnu Deo Sai) ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया मंच एक्स (X) पर पोस्ट कर इस असमय निधन  को अत्यंत दुखद  बताया और शोकाकुल परिवारों के प्रति संवेदना (condolences) प्रकट की।

जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह मुंबई से बारामती जा रहा विमान (aircraft) सुबह करीब 9 बजे लैंडिंग के दौरान नियंत्रण खो बैठा और दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में अजित पवार सहित विमान में सवार अन्य लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद राहत और बचाव दल ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति को संभाला।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने संदेश में कहा कि अजित पवार का सार्वजनिक जीवन कृषक कल्याण, जनसेवा और विकास को समर्पित रहा। उनका असमय जाना न केवल उनके परिजनों और समर्थकों के लिए, बल्कि महाराष्ट्र की राजनीति के लिए भी एक बड़ी क्षति है।

उन्होंने हादसे में जान गंवाने वाले सभी लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्माओं को शांति मिले और शोक संतप्त परिवारों को इस कठिन समय में संबल प्राप्त हो।