यूनिफॉर्म में डांस रील बनाना पड़ा महंगा: छत्तीसगढ़ में वायरल वीडियो के बाद पुलिसकर्मी हटाया गया फील्ड ड्यूटी से

जानकारी के मुताबिक, इस मामले में एक वकील की भूमिका भी सामने आई है, जिसे वीडियो से जुड़े मामले में गिरफ्तार किया गया है।

  • Written By:
  • Updated On - April 8, 2026 / 10:33 PM IST

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में पुलिस यूनिफॉर्म (Police Uniform) में डांस रील (Dance Reel) बनाना एक पुलिसकर्मी को भारी पड़ गया। सोशल मीडिया (Social Media) पर वीडियो वायरल (Viral Video) होते ही विभाग ने सख्त कार्रवाई करते हुए संबंधित आरक्षक को फील्ड ड्यूटी से हटाकर लाइन अटैच कर दिया है।

मामला “हाय रानी, हेलो रानी” गाने पर बनाई गई एक रील से जुड़ा है, जिसमें पुलिसकर्मी वर्दी में डांस करता नजर आया। वीडियो सामने आने के बाद विभाग ने इसे अनुशासनहीनता मानते हुए तत्काल कार्रवाई की।

जानकारी के मुताबिक, इस मामले में एक वकील की भूमिका भी सामने आई है, जिसे वीडियो से जुड़े मामले में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस का कहना है कि वर्दी में इस तरह की गतिविधियां सेवा नियमों के खिलाफ हैं और इससे विभाग की छवि पर असर पड़ता है।

यह घटना एक बार फिर इस बात को सामने लाती है कि सोशल मीडिया पर सरकारी कर्मचारियों के आचरण को लेकर विभाग कितनी सख्ती बरत रहा है। हाल के समय में ऐसे कई मामलों में कार्रवाई देखने को मिली है, जहां वर्दी में रील या वीडियो बनाने पर सवाल उठे हैं।

पुलिस अधिकारियों ने साफ किया है कि वर्दी की गरिमा बनाए रखना हर कर्मचारी की जिम्मेदारी है और नियमों के उल्लंघन पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।