UPSC 2024 से छत्तीसगढ़ को मिले 3 नए IAS तमिलनाडु तेलंगाना और यूपी के अफसर करेंगे जल्द ज्वाइन

इस साल छत्तीसगढ़ को तीन IAS अधिकारियों का मिलना प्रशासनिक ढांचे के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

  • Written By:
  • Publish Date - December 8, 2025 / 12:49 PM IST

रायपुर: UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2024 के रिजल्ट के बाद केंद्र सरकार ने नए IAS अधिकारियों को कैडर आवंटित कर दिया है। छत्तीसगढ़ को इस बार तीन नए IAS अधिकारी मिले हैं जो जल्द ही राज्य में ज्वाइनिंग देंगे। नए अफसरों में तमिलनाडु के गोकुल आरके, तेलंगाना के यशवंथ कुमार और उत्तर प्रदेश के ईशांत जायसवाल शामिल हैं। तीनों अधिकारी अब छत्तीसगढ़ कैडर से जुड़े रहकर प्रदेश की प्रशासनिक जिम्मेदारियों में योगदान देंगे।

छत्तीसगढ़ कैडर में शामिल नए अधिकारियों का परिचय इस प्रकार है
गोकुल आरके रैंक 424 राज्य तमिलनाडु
वी यशवंथ रैंक 424 राज्य तेलंगाना
ईशांत जायसवाल रैंक 441 राज्य उत्तर प्रदेश

इस साल छत्तीसगढ़ को तीन IAS अधिकारियों का मिलना प्रशासनिक ढांचे के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। राज्य सरकार ने नए अधिकारियों के स्वागत और तैनाती की तैयारी शुरू कर दी है। विभागों में प्रशासनिक जिम्मेदारियों के हिसाब से कार्य आवंटित किए जाएंगे।

जानकारी के अनुसार तीनों अधिकारियों के लिए अलग अलग विभागों में ट्रेनिंग प्रोग्राम तय किए जाएंगे। इन्हें शहरी और ग्रामीण दोनों तरह के प्रशासन का अनुभव दिया जाएगा ताकि आगे चलकर ये राज्य के विकास और प्रशासनिक सुधारों में प्रभावी भूमिका निभा सकें।

UPSC 2024 बैच में देशभर से नए IAS अधिकारी चयनित हुए हैं लेकिन छत्तीसगढ़ को मिले तीन नए अफसरों से राज्य के प्रशासनिक ढांचे में मजबूती की उम्मीद है। कैडर आवंटन को बेहतर प्रशासनिक व्यवस्था की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जाता है।

कैडर का मतलब होता है वह राज्य या क्षेत्र जहां चयनित IAS अधिकारी अपनी सेवाएं देंगे। UPSC परीक्षा पास करने के बाद पहले सर्विस आवंटित होती है और फिर कैडर दिया जाता है। देश में कैडर सिस्टम को पांच जोन में बांटा गया है जिनमें राज्यों की सूची रहती है और उम्मीदवार की पसंद तथा रिक्तियों के आधार पर पोस्टिंग तय की जाती है।

भारत के पांच कैडर जोन इस प्रकार हैं
जोन 1 AGMUT हिमाचल प्रदेश उत्तराखंड पंजाब राजस्थान हरियाणा
जोन 2 उत्तर प्रदेश बिहार झारखंड ओडिशा
जोन 3 गुजरात महाराष्ट्र मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़
जोन 4 पश्चिम बंगाल सिक्किम असम मेघालय मणिपुर नगालैंड त्रिपुरा
जोन 5 तेलंगाना आंध्र प्रदेश कर्नाटक तमिलनाडु केरल

नए IAS अधिकारियों के आने से छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक क्षमता बढ़ने की उम्मीद है और जल्द ही सभी तीनों अधिकारी रायपुर में ज्वाइनिंग देंगे।