छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए छन्नी साहू और संगीता सिन्हा में सीधी मुकाबला, जल्द हो सकता है फैसला

कांग्रेस हाईकमान ने महिला कांग्रेस अध्यक्ष के चयन के लिए छत्तीसगढ़ की पांच महिला नेताओं को दिल्ली बुलाकर इंटरव्यू (interview) लिया था।

  • Written By:
  • Updated On - January 27, 2026 / 01:05 PM IST

रायपुर: छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस (Mahila Congress) के प्रदेश अध्यक्ष पद को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। यह पद पिछले करीब ढाई साल से खाली पड़ा हुआ है और अब इस अहम जिम्मेदारी के लिए छन्नी साहू (Chhanni Sahu) और संगीता सिन्हा (Sangeeta Sinha) सबसे मजबूत दावेदार के रूप में सामने आई हैं। दोनों नेताओं के बीच सीधी टक्कर मानी जा रही है और जल्द ही नाम की घोषणा होने की संभावना है।

कांग्रेस हाईकमान ने महिला कांग्रेस अध्यक्ष के चयन के लिए छत्तीसगढ़ की पांच महिला नेताओं को दिल्ली बुलाकर इंटरव्यू (interview) लिया था। इनमें पूर्व विधायक छन्नी साहू, संगीता सिन्हा, लक्ष्मी ध्रुव, ममता चंद्राकर और तूलिका कर्मा शामिल थीं। सूत्रों के अनुसार, अंतिम दौर में छन्नी साहू और संगीता सिन्हा के नाम पर ही विचार किया जा रहा है।

पार्टी सूत्रों का कहना है कि छन्नी साहू को संगठन (organization) स्तर पर मजबूत समर्थन हासिल है, जबकि संगीता सिन्हा को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) के करीबी होने का लाभ मिल सकता है। दोनों ही नेता महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा (Alka Lamba) की टीम के साथ काम कर चुकी हैं, जिससे उनकी दावेदारी और मजबूत मानी जा रही है।

इससे पहले छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस की अध्यक्ष फूलोदेवी नेताम (Phulodevi Netam) थीं, जिन्होंने पद से इस्तीफा दिया था। हालांकि उनका इस्तीफा औपचारिक रूप से स्वीकार नहीं होने के कारण लंबे समय से यह पद रिक्त (vacant) बना हुआ है।

महिला कांग्रेस अध्यक्ष की नई नियुक्ति से छत्तीसगढ़ में कांग्रेस संगठन को मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। पार्टी को उम्मीद है कि नई अध्यक्ष के नेतृत्व में महिला कांग्रेस जनसंपर्क (public outreach) और संगठनात्मक गतिविधियों को नई दिशा मिलेगी।