रायपुर : छत्तीसगढ़ ने एक बार फिर अखिल भारतीय वन खेल प्रतियोगिता (forest sports) में अपना दबदबा दिखाते हुए इतिहास रचा है। देहरादून में आयोजित 28वीं ऑल इंडिया फॉरेस्ट स्पोर्ट्स मीट में छत्तीसगढ़ ने 150 मेडल और 578 अंक के साथ लगातार दूसरे साल ओवरऑल चैम्पियनशिप जीती।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और वन मंत्री केदार कश्यप ने सभी खिलाड़ियों और टीमों को शानदार प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं और कहा कि छत्तीसगढ़ ने खेलों में फिर एक स्वर्णिम उपलब्धि जोड़ी है।
छत्तीसगढ़ ने 74 गोल्ड जीतकर हासिल किया पहला स्थान
12 से 17 नवंबर तक चली इस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ ने
74 स्वर्ण
34 रजत
42 कांस्य
की बड़ी उपलब्धि हासिल की।
टीम में छत्तीसगढ़ के कुल 253 खिलाड़ी और अधिकारी शामिल थे।
खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन
कई खिलाड़ियों ने व्यक्तिगत रूप से भी शानदार प्रदर्शन किया
निखिल जाल्को – तैराकी में 5 स्वर्ण, सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी
संगीता राजगोपालन – बैडमिंटन और टेनिस में 4 स्वर्ण और 1 रजत, सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी
ओपन थोटा संकीर्तन – एथलेटिक्स में 5 स्वर्ण, गोल्डन गर्ल का खिताब
सुखनंदन लाल धुर्व – वेटरन कैटेगरी में 5 स्वर्ण
चारुलता गजपाल – महिला वेटरन में 4 स्वर्ण
लगातार 13वीं बार ओवरऑल चैंपियन
समापन समारोह में उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह और वन मंत्री सुबोध उनियाल ने छत्तीसगढ़ को ओवरऑल ट्रॉफी दी। यह ट्रॉफी छत्तीसगढ़ की ओर से IFS शालिनी रैना ने ग्रहण की।
केरल दूसरे और कर्नाटक तीसरे स्थान पर
प्रतियोगिता में
केरल – 31 गोल्ड के साथ दूसरा स्थान
कर्नाटक – 25 गोल्ड के साथ तीसरा स्थान
मेजबान उत्तराखंड – छठा स्थान
इस बार प्रतियोगिता को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ते हुए एक खेल एक वन पहल शुरू की गई। इसके तहत हर मेडल जीतने वाले खिलाड़ी के नाम पर एक पौधा लगाया गया, जिससे खेलों के साथ प्रकृति संरक्षण का संदेश भी दिया गया।
