जापान में छत्तीसगढ़ का जलवा: CM विष्णुदेव साय ने एक्सपो 2025 में दिखाया निवेश और विकास का विज़न

सीएम विष्णुदेव साय ने भारत पैवेलियन का भी दौरा किया, जहां भारत की अंतरिक्ष तकनीक, आधुनिक रेलवे, बोधिवृक्ष की ज्ञान परंपरा और सांस्कृतिक विविधता का अद्भुत समावेश देखने को मिला।

  • Written By:
  • Updated On - August 25, 2025 / 03:59 PM IST

ओसाका: आज छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जापान के ओसाका में चल रहे एक्सपो 2025 (expo 2025) में छत्तीसगढ़ पैवेलियन का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री ने इस दौरान कहा कि यह देखकर अत्यंत प्रसन्नता हुई कि दुनिया भर से आए दर्शक हमारी समृद्ध संस्कृति, प्राकृतिक सुंदरता और औद्योगिक विकास को नज़दीक से जान रहे हैं।

मुख्यमंत्री साय की यह यात्रा छत्तीसगढ़ को वैश्विक निवेश गंतव्य बनाने की दिशा में एक अहम कदम है। उन्होंने कहा कि यह पैवेलियन राज्य के उस विज़न को दर्शाता है, जो छत्तीसगढ़ को वैश्विक साझेदारियों का केंद्र बनाने की ओर अग्रसर है।

सीएम विष्णुदेव साय ने भारत पैवेलियन का भी दौरा किया, जहां भारत की अंतरिक्ष तकनीक, आधुनिक रेलवे, बोधिवृक्ष की ज्ञान परंपरा और सांस्कृतिक विविधता का अद्भुत समावेश देखने को मिला।

इसके साथ ही उन्होंने फ्यूचर सिटी पैवेलियन का भी भ्रमण किया, जो स्मार्ट कृषि, स्वच्छ ऊर्जा, उन्नत इलाज और सरल जीवनशैली जैसे विषयों पर आधारित अत्याधुनिक तकनीक का प्रदर्शन कर रहा है। सीएम साय ने इसे मानव सभ्यता और पृथ्वी के भविष्य के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

मुख्यमंत्री की यह जापान यात्रा निवेश को आकर्षित करने और छत्तीसगढ़ को वैश्विक मंच पर स्थापित करने की दिशा में मील का पत्थर साबित हो रही है।