बच्ची से दुष्कर्म का मामला : पोटाकेबिन के ‘महिला भृत्य’ का पति ही निकला दरिंदा!

6 साल की मासूम के हुए दुष्कर्म के मामले (Rape Cases) का खुलासा पुलिस ने कर लिया है। एर्राबोर पोटा केबिन में महिला भृत्य (Female Servant) .....

  • Written By:
  • Updated On - July 27, 2023 / 03:50 PM IST

सुकमा। 6 साल की मासूम के हुए दुष्कर्म के मामले (Rape Cases) का खुलासा पुलिस ने कर लिया है। एर्राबोर पोटा केबिन में महिला भृत्य (Female Servant) का पति ही दरिंदा निकला। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसका नाम माड़वी हिड़मा बताया जा रहा है।

बता दें कि एर्राबोर में पोटा केबिन में 6 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया था। 8 सदस्यीय कमेटी इस मामले की जांच में जुटी हुई थी। जांच के दौरान पता चला कि महिला भृत्य के पति का पोटा केबिन में लगातार आना जाना था। पुलिस ने शक के आधार पर उसे हिरासत में लिया था।

आरोपी माड़वी हिड़मा उर्फ राजू उम्र 35 वर्ष ने पूछताछ के दौरान गुनाह को कबूल कर लिया। इस पूरे मामले में आवासीय विद्यालय की अधीक्षिका हिना खान के खिलाफ भी एफआईआर होगी। बता दें कि इस मामले में सुकमा एसपी किरण चह्वाण ने प्रेसवार्ता में इसका खुलासा किया है।

पुलिस की प्रेस विज्ञप्ति

 

यह भी पढ़ें : कोमल हुपेंडी बोले, ‘रामायण महोत्सव’ में छत्तीसगढ़ के कलाकारों का अपमान!..VIDEO