रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (Vishnu Deo Sai) ने शनिवार को राजधानी रायपुर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में मंत्री–कार्यकर्ताओं और नागरिकों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 128वीं कड़ी सुनी। कार्यक्रम के बाद CM साय ने कहा कि ‘मन की बात’ अब सिर्फ एक रेडियो शो नहीं, बल्कि देश की सामूहिक चेतना का उत्सव बन चुका है, जहां पीएम मोदी हर महीने देश के लोगों से सीधा संवाद कर उन्हें राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका के लिए प्रेरित करते हैं।
CM साय ने बताया कि प्रधानमंत्री ने इस बार खाद्यान्न उत्पादन में रिकॉर्ड वृद्धि, शहद प्रसंस्करण के उन्नत तरीके, नौसेना सशक्तिकरण, नेवल म्यूजियम और नेचर फार्मिंग जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। उन्होंने महिला खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन को भी भारत का गौरव बताया।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि नेचर फार्मिंग में छत्तीसगढ़ की अपार संभावनाएं हैं। राज्य के युवा और किसान प्राकृतिक खेती के माध्यम से नए आयाम स्थापित कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि खाद्यान्न उत्पादन में छत्तीसगढ़ का योगदान किसानों की कड़ी मेहनत का परिणाम है।
CM साय के अनुसार, प्रधानमंत्री ने स्पेस टेक्नोलॉजी में युवाओं के नवाचार, चंद्रयान-3 की प्रेरणादायक कहानी, भूटान यात्रा, विंटर टूरिज्म, ‘वोकल फॉर लोकल’ और पर्यावरण संरक्षण के प्रयासों का भी उल्लेख किया। कुरुक्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव, अयोध्या में राम मंदिर पर धर्मध्वजा आरोहण और पहली बार सऊदी अरब में हुए गीता वाचन को भी पीएम ने आज के कार्यक्रम में शामिल किया।
CM साय ने कहा कि प्रधानमंत्री की बातें हर भारतीय में गर्व और नए संकल्पों का संचार करती हैं। विशेष बात यह रही कि पीएम मोदी स्वयं रायपुर प्रवास पर थे और इसी दौरान पूरे छत्तीसगढ़ में लोगों ने सामूहिक रूप से ‘मन की बात’ सुनी।
कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप, लक्ष्मी रजवाड़े, खुशवंत साहेब सहित कई जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज रायपुर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 128वें संस्करण का श्रवण किया।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि मन की बात जन-संवाद का एक प्रेरक मंच है, जहां… pic.twitter.com/khw6Bm9SsJ
— CMO Chhattisgarh (@ChhattisgarhCMO) November 30, 2025
