सीएम साय का नारी शक्ति का वंदन अभिनंदन, आज विधायक गोमती साय उनके साथ इस कार्यक्रम में की शिरकत

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सभी नारीशक्ति को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दी है. मुख्यमंत्री साय ने कहा कि विकसित छत्तीसगढ़ के

  • Written By:
  • Updated On - March 8, 2025 / 04:15 PM IST

रायपुर/  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय(Chief Minister Vishnudev Sai)ने सभी नारीशक्ति को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (International Women’s Day)की शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को साकार करने के लिए महिलाओं की सहभागिता सबसे महत्वपूर्ण है। इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार ने महतारी वंदन योजना जैसी ऐतिहासिक पहल की हैऔर महिला दिवस के अवसर पर आज महतारी वंदन योजना की 13वीं किश्त जारी की जाएगी।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ महिला विधायक भी मौजूद

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज महत्वपूर्ण कार्यक्रम में शामिल होने जशपुर के कुनकुरी रवाना हुए और रवाना होने से पहले उन्होंने मीडिया से बातचीत की। इस दौरान जशपुर की विधायक रायमुनी भगत और पत्थलगांव की विधायक गोमती साय भी नारीशक्ति के रूप में उनके साथ मौजूद रहीं। मीडिया से बातचीत के दौरान सीएम साय ने कहा कि बीजेपी में हमेशा महिलाओं का सम्मान हुआ है, राष्ट्रपति पद पर महिला है, देश भर में महिला सांसद और विधायक हैं।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार महिलाओं को हर क्षेत्र में समान अवसर देने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि वे आत्मनिर्भर बनकर राज्य और देश की प्रगति में भागीदार बन सकें।मुख्यमंत्री साय ने समाज के प्रत्येक व्यक्ति से अपील की कि महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए समानता, सम्मान और सुरक्षा का वातावरण बनाया जाए।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि एक सशक्त महिला ही सशक्त परिवार, समाज और राष्ट्र का निर्माण कर सकती है। उन्होंने प्रदेश की उन्नति के लिए और सशक्त नारी, सशक्त समाज के लक्ष्य को साकार करने के लिए सभी को मिलकर अपने हिस्से का बहुमूल्य योगदान देने की अपील की।

कुनकुरी में मेगा हेल्थ कैम्प की करेंगे शुरुआत और सामूहिक विवाह कार्यक्रम में होंगे शामिल

मुख्यमंत्री साय अपने जशपुर दौरे को लेकर कहा कि वे कुनकुरी में स्व. दिलीप सिंह जूदेव की स्मृति में आयोजित मेगा हेल्थ कैम्प की शुरुआत करेंगे. साथ ही और आज सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 350 से अधिक जोड़ियों के बंधन के भी साक्षी बनेंगे।

यह भी पढ़ें:बजट में ई -वे बिल की लिमिट बढ़ाने और वेट में छूट की घोषणा पर छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स ने मुख्यमंत्री साय के प्रति किया आभार प्रकट