रायपुर (छत्तीसगढ़): छत्तीसगढ़ में 16 जून से शुरू हो रहे नए शैक्षणिक सत्र 2025-26 के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (Vishnu Deo Sai) ने प्रदेश के सभी विद्यार्थियों को हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि नया शैक्षणिक सत्र नई उम्मीदों, नए संकल्पों और नए अवसरों के साथ शुरू हो रहा है।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने 16 जून से प्रारंभ हो रहे नए शैक्षणिक सत्र के अवसर पर प्रदेश के सभी विद्यार्थियों को दी हार्दिक शुभकामनाएं#VishnuDeoSai#SushasanSarkar#सुशासन_सरकार pic.twitter.com/O1ZaTYVr88
— CMO Chhattisgarh (@ChhattisgarhCMO) June 15, 2026
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विद्यार्थियों से पूरी लगन, मेहनत और अनुशासन के साथ अध्ययन करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही सफलता का सबसे मजबूत आधार है और विद्यार्थी अपनी प्रतिभा, परिश्रम तथा समर्पण से अपने परिवार, समाज और प्रदेश का नाम रोशन कर सकते हैं।
मुख्यमंत्री ने शिक्षकों और अभिभावकों को भी नए शैक्षणिक सत्र की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रदेश के सभी विद्यार्थी शिक्षा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करेंगे और छत्तीसगढ़ के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने और विद्यार्थियों के बेहतर भविष्य के लिए लगातार प्रयास कर रही है। प्रदेश के सभी स्कूलों में नए शैक्षणिक सत्र की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और विद्यार्थियों के स्वागत के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं।