नवा रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल का नया लोगो लॉन्च किया, आवास मेले के विजेताओं को दिए पुरस्कार

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल प्रदेश के लोगों को गुणवत्तापूर्ण आवास उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य कर रहा है।

  • Written By:
  • Publish Date - June 26, 2026 / 08:37 PM IST

नवा रायपुर। मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय (Vishnu Deo Sai) ने आज नवा रायपुर में छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के नए लोगो (Logo) का विमोचन किया। इस अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय आवास मेले (Housing Fair) के लकी ड्रॉ (Lucky Draw) में चयनित हितग्राहियों को पुरस्कार प्रदान किए और उन्हें शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल प्रदेश के लोगों को गुणवत्तापूर्ण आवास उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि मंडल केवल आवास निर्माण तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रदेशवासियों के बेहतर जीवन स्तर को सुनिश्चित करने और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

मुख्यमंत्री ने राज्य स्तरीय आवास मेले के लकी ड्रॉ में चयनित हितग्राहियों को पुरस्कार प्रदान करते हुए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विश्वास जताया कि मंडल भविष्य में भी बेहतर आवासीय सुविधाएं उपलब्ध कराकर आम नागरिकों के जीवन को और अधिक सुगम बनाने की दिशा में प्रभावी योगदान देता रहेगा।