निजी स्कूलों पर सख्त हुए सीएम विष्णु देव साय, कहा- मनमानी पर होगी कड़ी कार्रवाई

By : hashtagu, Last Updated : April 9, 2026 | 10:38 pm

रायपुर: मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai ने निजी स्कूलों की कार्यप्रणाली को लेकर सख्त संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में किसी भी प्रकार की मनमानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और नियमों का उल्लंघन करने वाले स्कूलों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने अभिभावकों को आश्वस्त करते हुए कहा कि यदि किसी स्कूल के खिलाफ शिकायत प्राप्त होती है और जांच में नियमों के उल्लंघन की पुष्टि होती है, तो उस पर सख्त कदम उठाए जाएंगे।

उन्होंने स्पष्ट किया कि अभिभावकों पर किसी भी तरह का अनावश्यक दबाव या आर्थिक बोझ डालना स्वीकार्य नहीं है। सरकार इस मुद्दे पर पूरी संवेदनशीलता के साथ नजर बनाए हुए है।

सीएम साय ने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और संतुलन बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि अभिभावकों के हितों की रक्षा हो सके और स्कूलों की जवाबदेही सुनिश्चित हो।