CM विष्णुदेव साय को ‘स्मार्ट सिनेमा अवार्ड 2024’ का मिला न्यौता!

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (Chief Minister Vishnu Dev Sai) से आज यहाँ राज्य अतिथि गृह पहुना में छत्तीसगढ़ी फ़िल्म पुरस्कार समारोह

  • Written By:
  • Updated On - December 26, 2023 / 03:10 PM IST

  • छत्तीसगढ़ी फ़िल्म पुरस्कार समारोह – स्मार्ट सिनेमा अवार्ड 2024 में शामिल होने मिला निमंत्रण

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (Chief Minister Vishnu Dev Sai) से आज यहाँ राज्य अतिथि गृह पहुना में छत्तीसगढ़ी फ़िल्म पुरस्कार समारोह – स्मार्ट सिनेमा अवार्ड 2024 (Smart cinema awards 2024) के आयोजकों ने सौजन्य मुलाक़ात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को राजधानी रायपुर के पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में 17 जनवरी की आयोजित छत्तीसगढ़ी फ़िल्म पुरस्कार समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने आयोजकों को आमंत्रण के लिए धन्यवाद दिया।
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ी फिल्मों के भीष्म पितामह कहे जाने वाले स्वर्गीय श्री विजय कुमार पाण्डेय की स्मृति में प्रति वर्ष इस समारोह का आयोजन किया जाता है। जिसका उद्देश्य छत्तीसगढ़ी फिल्मों की प्रतिभा को पुरस्कृत करना है। इस समारोह में प्रदेश भर के कलाकार शामिल होते हैं। इस अवसर पर श्री जय प्रकाश पाण्डेय एवं श्री दीपक श्रीवास्तव भी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें : 2024 लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा के लिए आंध्र के नेताओं से मिलेंगे खड़गे व राहुल