केंद्रीय मंत्री गडकरी से इन ‘योजनाओं’ पर होगी CM विष्णुदेव की चर्चा

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दिल्ली दौरे पर जाएंगे। सोमवार को केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी के साथ बैठक में शामिल होने

  • Written By:
  • Updated On - September 29, 2024 / 02:05 PM IST

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (Chief Minister Vishnu Dev Sai) दिल्ली दौरे पर जाएंगे। सोमवार को केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी (Union Minister Nitin Gadkari) के साथ बैठक में शामिल होने। वो रात 9.20 को स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से दिल्ली के रवाना होंगे। सोमवार को होने वाली बैठक में छत्तीसगढ़ में चल रही योजनाओं को लेकर मंथन किया जाएगा।

सोमवार को लगभग 12 बजे से ये बैठक होगी, इस बैठक में प्रदेश में चल रही योजनाओं की समीक्षा होगी, साथ ही प्रदेश के विकास के लिए यहां के सड़क और भवनों के लिए क्या कुछ नया किया जा सकता है इसको लेकर भी मंथन किया जाएगा। पेंडिंग योजनाओं की फंडिंग और कामों में तेजी लाने को लेकर कल की बैठक में चर्चा होगी।

यह भी पढ़ें : CG-पाठ्य पुस्तक निगम में नि:शुल्क किताबों की छपाई में लाखों का घोटाला ! जगह-जगह मिल रहे पुस्तकों का जखीरा

यह भी पढ़ें :मन की बात देशवासियों के नवाचारी प्रयासों को जानने का महत्वपूर्ण जरिया : विष्णुदेव साय

यह भी पढ़ें :ये कैसी खुन्नस, चार साल पहले जिसकी हुई मौत, उसके खिलाफ थाने में FIR