भीरघातियों पर ‘कांग्रेस’ की कार्रवाई जारी! प्रदेश सचिव को नोटिस

छग कांग्रेस ने एक और प्रदेश सचिव राजकुमार तामो (State Secretary Rajkumar Tamo) को नोटिस जारी किया है।

  • Written By:
  • Updated On - November 24, 2023 / 04:42 PM IST

रायपुर। छग कांग्रेस ने एक और प्रदेश सचिव राजकुमार तामो (State Secretary Rajkumar Tamo) को नोटिस जारी किया है। नोटिस में कहा गया है कि प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशानुसार आपको कारण बताओ नोटिस (Show cause notice) जारी किया जाता है। जारी नोटिस का लिखित जवाब / स्पष्टीकरण पत्र प्राप्ति के 24 घंटे भीतर प्रदेश कांग्रेस कमेटी को प्रेषित करें।

जारी नोटिस में लिखा है कि विधानसभा चुनाव-2023 में 88 – दंतेवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के पार्टी अधिकृत प्रत्याशी के विरूद्ध पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलग्न होने का मामला संज्ञान में आया है। जो पार्टी अनुशासनहीनता की परीधि में आता है। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किये जाने हेतु निर्देशित किया है।

इनपुट (भोजेंद्र वर्मा)

यह भी पढ़ें : स्ट्रांग रूम पर ‘कांग्रेस’ की पहरेदारी! सभी जिले में बनाए कंट्रोल रूम