‘बृजमोहन’ के आरोपों पर कांग्रेस का वार! कहा-‘गौठान और गौशाला का फ़र्क पता है आपको’?

कल गौठान घोटाले को लेकर पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल (Former Minister Brijmohan Agarwal) ने प्रेस कांफ्रेंस किया था। जिस पर कांग्रेस ने आज ....

  • Written By:
  • Updated On - August 5, 2023 / 02:56 PM IST

रायपुर। कल गौठान घोटाले को लेकर पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल (Former Minister Brijmohan Agarwal) ने प्रेस कांफ्रेंस किया था। जिस पर कांग्रेस ने आज ट्विटर पर वार करते हुए लिखा, गौठान और गौशाला का फ़र्क पता है आपको?। आपको भाजपा मंडल अध्यक्षों द्वारा चलाए जा रहे गौशालाओं की याद आ रही होगी। याद रखिएगा कि आप लोगों पर सैकड़ो गौवंश की हत्या का पाप है।

कल बृजमोहन ने कहा था, कांग्रेस सरकार ने 10 हज़ार 240 गौठान का निर्माण (Gothan Construction) किया है। उन्हाेंने सवाल करते हुए पूछा 1 गाय के ऊपर 40 लाख खर्चा करना क्या यही गौठान मॉडल है। 11 लाख 42 हज़ार गौठान के निर्माण में खर्च किया गया है। लावारिस गायों की संख्या 3030 हैं।1 गाय के पीछे 3 चरवाहे है। पूरे प्रदेश में रोका छेका के नाम पर करोड़ों रुपए खर्च किए गए।

कहा, भाजपा ने घोटालों की पोल खोलने का कार्यक्रम चलाया गया था। जिसमें यह जानकारी हुई कि गौठान भ्रष्टाचार के अड्डे बने हुए हैं। उन्होंने पूछा, 1335 करोड़ कहां खर्च हुए। कांग्रेस के लोग झूठ बोलने में माहिर हो गए हैं। सरकार से मांग है बारिश में गौ माता बाहर बैठी है, उन्हें छत दे। गौठान भ्रष्टाचार का ई मार्क बन गयी है। गौठान में केंद्रीय मद का पैसा लगाया गया है। कहा, इसमें 816 करोड़ मनरेगा के उपयोग किया गया, गरीबों के पैसे का भ्रष्टाचार किया गया है।

यह भी पढ़ें : शहीद महेंद्र कर्मा की जयंती पर ‘भूपेश’ ने किया नमन! किए Tweet

यह भी पढ़ें : अयोध्या राम मंदिर के भूमिपूजन की तीसरी वर्षगांठ, आकार ले रहा मंदिर का भव्य स्वरूप