अपनी सरकार के मंत्री के विभाग पर बरसे विधायक बृहस्पत, छात्रों के हाथ कलम की जगह बन्दूक पकड़ाना चाहती

रामानुजगंज विधायक बृहस्पत सिंह ने एक बार फिर टीएस सिंहदेव के स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

  • Written By:
  • Publish Date - November 29, 2022 / 07:44 PM IST

छत्तीसगढ़: रामानुजगंज विधायक बृहस्पत सिंह ने एक बार फिर टीएस सिंहदेव के स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इससे एक बार फिर सियासी हलकों में चर्चा है की कांग्रेस विधायक अपनी सरकार के विभागों के कामकाज से असंतुष्ट हैं। यही वे विधायक हैं, जब अपने ही सरकार के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव से अपनी जान को खतरा बताया था।

ये मामला उसी समय खत्म हो गया था, जब विधायक ने सदन में माफी मांग ली थी। बीते कुछ महीने पूर्व स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने पीएम आवास योजना के मकान गरीबो के नहीं मिलने के सवाल पर पंचायत मंत्री विभाग से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद इधर अब विधायक बृहस्पत ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को एक पत्र में नर्सिंग कालेजों में 2700 लगभग खाली सीटें हैं, जिसमें 12वीं पास छात्रों को प्रवेश की अनुमति प्रदान करने का विषय संदर्भ दर्शाया है। इसके लिए उन्होंने लालफीताशाही और मनमानी का आरोप लगाया है।

साथ ही पत्र में यहां तक लिख दिया की अफसर छात्रों के हाथ कलम की जगह बन्दूक पकड़ाना चाहती है। कुल मिलाकर विरोधी पार्टी को कांग्रेस के विधायक ने मुद्दा दे दिया है। जबकि अगले साल विधानसभा का चुनाव है।

आइए इनके पत्र पर एक नजर डालें।