रायपुर: छत्तीसगढ़ में सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों को महंगाई भत्ता (DA) में 2 प्रतिशत की वृद्धि की घोषणा की गई है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस संबंध में जानकारी दी। अब राज्य के कर्मचारियों को केंद्र सरकार के समान 55 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा। राज्य में 4 लाख से ज्यादा सरकारी कर्मचारी काम कर रहे हैं।
सीएम साय ने कहा कि पहले राज्य के कर्मचारियों को 53 प्रतिशत DA मिल रहा था, लेकिन आगामी दिवाली के मौके पर 2 प्रतिशत की वृद्धि की गई है। अब कर्मचारियों को 55 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा।
वहीं, कर्मचारी अधिकारियों के संघ का कहना है कि महंगाई भत्ता (DA) तो बढ़ा दिया गया है, लेकिन उनकी 11 सूत्रीय मांगों पर अभी तक कोई विचार नहीं हुआ। संघ के संयोजक कमल वर्मा ने कहा कि मोदी की गारंटी के तहत कर्मचारियों को ड्यू डेट से महंगाई भत्ता और महंगाई राहत (DR) मिलना चाहिए। इसके अलावा DA एरियर्स को कर्मचारियों के GPF खाते में डालने की मांग भी की गई है।
फेडरेशन ने कहा कि अगर उनकी 11 सूत्रीय मांगों पर विचार नहीं किया गया तो 22 अगस्त को प्रदेशभर में उग्र आंदोलन किया जाएगा।
छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन की 11 सूत्रीय मांगें:
-
मोदी की गारंटी के अनुसार केंद्र सरकार के समान महंगाई भत्ता (DA) और महंगाई राहत (DR) दिया जाए।
-
DA एरियर्स की राशि कर्मचारियों के GPF खाते में डाली जाए।
-
सभी कर्मचारियों को चार स्तरीय समयमान वेतनमान दिया जाए।
-
विभिन्न विभागों में वेतन विसंगतियों को दूर करने के लिए पिंगुआ कमेटी की रिपोर्ट सार्वजनिक की जाए।
-
अन्य मागों में अनुकंपा नियुक्ति नियमों में शिथिलीकरण, केशलेस सुविधा, अर्जित अवकाश नगदीकरण, और अन्य संबंधित बदलाव शामिल हैं।
मंत्रिपरिषद की बैठक में प्रदेश के अनुसूचित एवं माड़ा पॉकेट क्षेत्रों के अंत्योदय और प्राथमिकता श्रेणी के परिवारों को प्रत्येक माह वितरित किए जाने वाले 2 किलो चना की खरीदी नागरिक आपूर्ति निगम द्वारा NeML ई-ऑक्शन प्लेटफार्म के माध्यम से करने का निर्णय लिया गया है।… pic.twitter.com/1RXmSDs63d
— Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) August 19, 2025
पहले का DA:
इससे पहले, राज्य सरकार ने 3 मार्च को विधानसभा में 2025-26 के वार्षिक बजट में 53 प्रतिशत DA की घोषणा की थी। 1 मार्च 2025 से इस बढ़ोतरी का भुगतान किया गया था।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय में कैबिनेट की बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में सरकार द्वारा महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। pic.twitter.com/MrriUCTr93
— CMO Chhattisgarh (@ChhattisgarhCMO) August 19, 2025
