रायपुर पंचायत सम्मेलन में सीएम विष्णु देव साय का बड़ा संदेश, ‘प्रोजेक्ट धड़कन’ से ‘बिजनेस दीदी’ तक योजनाओं को बढ़ावा

उन्होंने कहा कि इन योजनाओं का मकसद समाज के अलग-अलग वर्गों को सीधा लाभ पहुंचाना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है।

  • Written By:
  • Updated On - April 24, 2026 / 10:53 PM IST

रायपुर, छत्तीसगढ़: पंचायत प्रतिनिधि सम्मेलन के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कई अहम जनहितकारी योजनाओं (Public Welfare Projects) को लेकर जानकारी ली और उनके स्टॉल का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने नवजात शिशुओं में जन्मजात हृदय रोगों की पहचान के लिए प्रोजेक्ट धड़कन, देहदान (Body Donation) को बढ़ावा देने के लिए प्रोजेक्ट दधीचि, किसानों को नवाचार (Innovation) से जोड़ने के लिए प्रोजेक्ट नैनो और महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से प्रोजेक्ट बिजनेस दीदी जैसी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में मौजूद हितग्राहियों को प्रशस्ति पत्र और सहायता राशि भी वितरित की। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं का मकसद समाज के अलग-अलग वर्गों को सीधा लाभ पहुंचाना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है।