दीपक बैज इंफाल रवाना! ‘भारत जोड़ो नयाय यात्रा’ के दूसरे चरण में होंगे शामिल

By : hashtagu, Last Updated : January 13, 2024 | 8:11 pm

  • छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज इंफ़ाल रवाना हुये
  • रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज (Congress Committee President Deepak Baij) आज मणिपुर राज्य की राजधानी इंफ़ाल रवाना (Off to imphal) हुये। कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गाँधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो न्याय यात्रा का आरंभ कल इंफ़ाल से होगा और यात्रा की समाप्ति मार्च महीने में महाराष्ट्र राजधानी मुंबई में होगी। यात्रा कुल 100 लोकसभा के 337 विधानसभा क्षेत्रों और 110 जिलों से होकर गुजरेगी। यात्रा कुल 6713 किमी कि सफ़र तय करेगी। न्याय यात्रा का नारा-“न्याय का हक़ मिलते तक”है

    प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि देश की आवाज़ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू होगी और उस मणिपुर से शुरू होगी जो महीनों से जल रहा है, सैकड़ों निर्दोष लोगो की हत्यायें हुई है, वहाँ शांति व्यवस्था बनाने की जगह देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समुद्र में गोताखोरी करते हुये फोटोशूट करवाने में व्यस्त है। देश में युवा बेरोज़गार है, किसान परेशान है, महिलायें महंगाई की मार से दुःखी है, दलित और आदिवासी वर्ग अपने हक़ से वंचित है और मोदी सरकार केवल अपने दो उद्योगपति मित्रों का ही भला कर रही है। राहुल गाँधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो न्याय यात्रा से देश की एकता और अखंडता और भी मज़बूत होगी जिसे भाजपा तोड़ने में लगी हुई है। हमारा सौभाग्य है कि हम सब इस महान यात्रा में छत्तीसगढ़ से शामिल होने जा रहे है।

    यह भी पढ़ें : विष्णुदेव साय के सुशासन का Twitter पर नंबर वन ट्रेडिंग!