दिल्ली में जल जीवन मिशन पर डिप्टी CM अरुण साव की केंद्रीय मंत्री पाटिल के साथ बैठक

छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्री अरुण साव आज नई दिल्ली में जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक में शामिल हुए।

  • Written By:
  • Updated On - July 9, 2024 / 06:00 PM IST

  • उप मुख्यमंत्री अरुण साव नई दिल्ली में जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक में हुए शामिल

रायपुर. 9 जुलाई 2024. छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री (Deputy CM Arun Sao) तथा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्री अरुण साव आज नई दिल्ली में जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक (Review meeting of Jal Jeevan Mission) में शामिल हुए।

  • केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल की अध्यक्षता में नई दिल्ली के लोधी रोड स्थित अंत्योदय भवन में आयोजित बैठक में केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री वी. सोमन्ना, सचिव विनी महाजन, छत्तीसगढ़ शासन के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के सचिव मोहम्मद कैसर अब्दुलहक और प्रमुख अभियंता डॉ. एम.एल. अग्रवाल भी समीक्षा बैठक में शामिल हुए।

यह भी पढ़ें : बांकीमोंगरा के विकास में फंड की नहीं होगी कमी- मंत्री लखन लाल देवांगन