रीपा केंद्रों के उत्पादों पर ‘डिप्टी CM विजय शर्मा’ का फोकस! औचक निरीक्षण

By : hashtagu, Last Updated : February 13, 2024 | 10:14 pm

  • उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने रायपुर जिले के चरौदा एवं निलजा में संचालित रीपा केंद्रों का किया निरीक्षण
  • रायपुर। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा (Deputy Chief Minister Vijay Sharma) ने आज रायपुर जिले के धरसींवा विकासखण्ड के चरौदा और निलजा में संचालित महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क (Mahatma Gandhi Rural Industrial Park) का निरीक्षण किया। इस दौरान उपमुख्यमंत्री ने स्व सहायता समूह द्वारा संचालित विभिन्न गतिविधियों की जानकारी ली।

    उपमुख्यमंत्री रीपा पहुचंकर सर्वप्रथम विभिन्न महिला स्व सहायता समूहों द्वारा किये जा रहे कार्यों की जानकारी ली और उनसे बातचीत कर स्वरोजगार से जुड़ने के लिए प्रोत्साहित भी किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्राकृतिक रूप से बनाये जा रहे गोबर पेंट, रंग, गुलाल, हाथकरघा धागा, कलर फिनाइल, कुकीज़, बिना मैदा के स्वादिष्ट सूखा नाश्ता जैसे चकली, पापड़ निर्माण के कार्यों को भी देखा और उन्होने इसकी सराहना भी की। उन्होंने महिला स्व सहायता समूहों द्वारा तैयार किये जा रहे विभिन्न उत्पादों के लिए विपणन व्यवस्था करने पर भी जोर दिया।

    यह भी पढ़े : संयुक्त अरब अमीरात में होने वाले ‘कराते प्रतियोगिता’ में छत्तीसगढ़ की कु.स्नेहा बंजारे और देवाशीष यादव लेंगे हिस्सा

    यह भी पढ़े : Political Story : ‘लाभार्थी सम्मेलन’ का फंडा! BJP करेगी केंद्र और राज्य सरकार की ब्रांडिंग