त्रिपुरा और केरल राज्य में प्राकृतिक आपदा के कारण छत्तीसगढ़ सरकार देगी 15-15 करोड़ रुपए की सहायता राशि

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा त्रिपुरा और केरल में प्राकृतिक आपदा (Natural disaster in Tripura and Kerala) के कारण वृहद स्तर पर जन-धन की

  • Written By:
  • Updated On - August 29, 2024 / 11:03 PM IST

रायपुर, 29 अगस्त 2024/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (Chief Minister Vishnu Dev Sai) द्वारा त्रिपुरा और केरल में प्राकृतिक आपदा (Natural disaster in Tripura and Kerala) के कारण वृहद स्तर पर जन-धन की हानि होने पर संकट की इस घड़ी में दोनों राज्यों को 15-15 करोड़ रूपए की राशि आपदा राहत कोष से जारी करने का निर्णय लिया गया है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि विगत कुछ दिनों से त्रिपुरा और केरल में प्राकृतिक आपदा के कारण वृहद स्तर पर जन-धन की हानि की दुःखद खबरें प्राप्त हुई है। उन्होंने कहा कि मेरी संवेदनाएं आपदा प्रभावित लोगों के साथ है। छत्तीसगढ़ सरकार इस विपरीत परिस्थिति में दोनों राज्यों की मदद के लिए तत्पर है।

यह भी पढ़ें : मुझे रेप की धमकियां मिल रही हैं, लेकिन वे मेरी आवाज नहीं दबा सकते : कंगना रनौत 

यह भी पढ़ें : छत्रपति शिवाजी की मूर्ति ढहने पर 100 बार माफी मांगने को तैयार : सीएम शिंदे