सुकमा के जंगल में मुठभेड़!, एक नक्सली मारा गया

By : madhukar dubey, Last Updated : May 12, 2023 | 6:43 pm

सुकमा। नक्सली मूवमेंट (naxalite movement) पर लगातार सुरक्षाबलों की सर्चिंग जारी है। इसी कड़ी में सर्चिंग अभियान के दौरान नक्सली और जवानों के बीच मुठभेड़ (Encounter) शुरू हो गई। जहां एक नक्सली को जवानाें ने मार गिराया। सूचना है कि इसके पास से भारी गोला-बारूद और हथियार बरामद किया गया है। नक्सली के शव को बरामद किया गया है। इस घटना की पुष्टि एसपी सुनील शर्मा ने की है।

जानकारी के अनुसार CRPF, STF और कोबरा जवानों की संयुक्त पार्टी नक्सलियों की तलाश में निकली थी। इस दौरान गोगुंडा और सिरसेट्टी के जंगलों में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के बाद एक वर्दीधारी नक्सली का शव बरामद किया गया।